Jamshedpur Theft: जमशेदपुर में चोरों का आतंक, सिदगोड़ा, गालूडीह और मानगो में चोरी को दिया अंजाम

Jamshedpur Theft लगातार हो रही चोरी की घटना से पुलिस की गश्ती की पोल खुल गई है। चोरी मामले में पुलिस की कार्रवाई केवल प्राथमिकी दर्ज करने तक ही सीमित रह जा रही है। चोरों ने सिदगोड़ा मानगो और गालूडीह थाना क्षेत्र में चोरी की घटना को अंजाम दिया।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Tue, 23 Nov 2021 04:36 PM (IST) Updated:Tue, 23 Nov 2021 04:36 PM (IST)
Jamshedpur Theft: जमशेदपुर में चोरों का आतंक, सिदगोड़ा, गालूडीह और मानगो में चोरी को दिया अंजाम
जमशेदपुर शहर में चोर गिरोह का आतंक जारी है।

जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : जमशेदपुर शहर में चोर गिरोह का आतंक जारी है। हर दिन किसी ना किसी इलाके में चोरी को अंजाम दे रहे हैं जिससे आम लोग परेशान हैं। लगातार हो रही चोरी की घटना से पुलिस की गश्ती की पोल खुल गई है। चोरी मामले में पुलिस की कार्रवाई केवल प्राथमिकी दर्ज करने तक ही सीमित रह जा रही है। चोरों ने सिदगोड़ा, मानगो और गालूडीह थाना क्षेत्र में चोरी की घटना को अंजाम दिया।

मानगो थाना क्षेत्र मानगो थाना क्षेत्र के एक प्लाइवुड की दुकान का छत चोरों ने काट दिया। छत के रास्ते दुकान में घुस गए। करीब 40 हजार मूल्य का सामान चुरा लिया। पूरी घटना दुकान में लगी सीसीटीवी में कैद हो गई है। दुकानदार राजकुमार शर्मा ने बताया सीसीटीवी फुटेज के अनुसार मंगलवार सुबह 3 बजकर 15 मिनट में दुकान में घुसे। 10 मिनट में चोरी के बाद निकल गए। इसकी शिकायत मानगो थाना में की गई। पुलिस मौके पर पहुंची। फुटेज को देखा। इससे पहले जुगसलाई बाटा चौक के दुकानदार रविंदर सिंह की दुकान को चोरों ने निशाना बनाया था। साकची में एक व्यक्ति की एक लाख रुपये तीन दिन पहले चुरा लिए गए थे।

सिदगोड़ा में रुपये और गहने ले उड़े चोर

सिदगोड़ा थाना क्षेत्र बारीडीह निवासी बंटी कालिंदी की घर में घुसकर चोरों ने बड़ी चोरी को अंजाम दिया। रुपये और लाखों मूल्य के गहने चुरा ले गए। घटना 21 नवंबर की रात की है। बंटी कालिंदी और उसके स्वजन घर बंद कर शादी में गए थे। वापसी पर घर का ताला टूटा हुआ देखा। कमरे में गए तो सामान इधर-उधरे बिखरे हुए थे। रुपये और जेवरात अलमीरा से गायब थे। अज्ञात के खिलाफ सिदगोड़ा थाना में चोरी की प्राथमिकी दर्ज की गई है। चोरी की घटना को रेकी कर अंजाम दिए जाने की बात सामने आ रही है।

गालूडीह में साेलर पंप की चोरी

गालूडीह थाना क्षेत्र देवली ग्राम निवासी साकरो मांझी ने घर का टीन शेड कर इसमें लगी सोलर पंप को चुरा लिया। मामले में अज्ञात के खिलाफ गालूडीह थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। साकरो ने पुलिस को बताया कि घर बंद कर गए थे। वापसी पर सोलप पंप को गायब पाया। इसकी सूचना थाना को दी गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

chat bot
आपका साथी