जमशेदपुर के पांच मिठाई दुकानों से दस तरह के नमूना जब्त

परसुडीह स्थित गणेश मिष्ठान भंडार से कलाकंद व बर्फी का नमूना लिया गया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 22 Oct 2020 11:52 PM (IST) Updated:Thu, 22 Oct 2020 11:52 PM (IST)
जमशेदपुर के पांच मिठाई दुकानों से दस तरह के नमूना जब्त
जमशेदपुर के पांच मिठाई दुकानों से दस तरह के नमूना जब्त

जासं, जमशेदपुर : दुर्गापूजा और दीपावली को लेकर फूड विभाग ने मिलावटखोरों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। लगातार शहर के विभिन्न क्षेत्रों में संचालित मिठाई दुकानों से नमूना जब्त किया जा रहा है। गुरुवार को परसुडीह क्षेत्र के दो दुकान से नमूना लिया गया। परसुडीह स्थित गणेश मिष्ठान भंडार से कलाकंद व बर्फी का नमूना लिया गया। वहीं, परसुडीह स्थित पीपला जल जोग से चमचम व गुलाब जामुन का नमूना लिया गया। बारीडीह बाजार स्थित कल्पना स्वीट्स से काजू बर्फी व लड्डू, अनामिका स्वीट्स से काजू बर्फी व लड्डू का नमूना लिया गया। वहीं, भालुबासा चौक स्थित मिष्ठी भोग से काजू बर्फी व काजू रोल का नमूना जब्त किया गया। शहर में तीन दिन से लगातार मिठाई दुकानों से नमूना जब्त किया गया है। फूड इंस्पेक्टर दीपश्री ने बताया सभी का रिपोर्ट दुर्गापूजा के बाद आएगी। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर विभाग के सहायक नरेश प्रसाद भी उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी