Jamshedpur Weather News : हर रोज एक डिग्री बढ़ेगा तापमान, सुबह-शाम रहेगी ठंड; जानिए मौसम पूर्वानुमान

Jamshedpur Weather News. न्यूनतम तापमान में अब लगातार बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। यानी अब गर्मी की शुरुआत जल्द ही होने वाली है। दिन में तेज धूप अपना असर दिखाने लगा है। हालांकि अभी सुबह-शाम ठंड बरकरार रहेगी। ये रहा पूर्वानुमान।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Wed, 10 Feb 2021 03:56 PM (IST) Updated:Wed, 10 Feb 2021 03:56 PM (IST)
Jamshedpur Weather News : हर रोज एक डिग्री बढ़ेगा तापमान, सुबह-शाम रहेगी ठंड; जानिए मौसम पूर्वानुमान
16 फरवरी को न्यूनतम तापमान बढ़कर 17 डिग्री व अधिकतम तापमान 30 डिग्री होने की संभावना है।

जमशेदपुर, जासं। Jamshedpur Weather News मौसम तेजी से बदल रहा है। सुबह में कोहरा व धुंध देखा गया तो वहीं, दिन में तेज धूप खिली हुई है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को शहर का न्यूनतम तापमान 11.7 डिग्री व अधिकतम तापमान 30.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं, मंगलवार को शहर का न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस था। यानी 24 घंटे के अंदर 1.3 डिग्री की वृध्दि हुई है। अब न्यूनतम तापमान में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। 11 फरवरी को न्यूनतम तापमान 13 डिग्री व अधिकतम तापमान 31 डिग्री होने की संभावना है। जबकि 16 फरवरी को न्यूनतम तापमान बढ़कर 17 डिग्री व अधिकतम तापमान 30 डिग्री होने की संभावना है।

अगले सात दिन तक हर रोज एक डिग्री तापमान में होगी वृध्दि

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, न्यूनतम तापमान में अब लगातार बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। यानी अब गर्मी की शुरुआत जल्द ही होने वाली है। दिन में तेज धूप अपना असर दिखाने लगा है। हालांकि, अभी सुबह-शाम ठंड बरकरार रहेगा। 10 फरवरी से लेकर 16 फरवरी तक न्यूनतम तापमान में लगातार वृध्दि होने की संभावना है। छह दिन के अंदर न्यूनतम तापमान लगभग 11 डिग्री से बढ़कर 11 डिग्री तक पहुंच जाएगा। यानी छह डिग्री की वृध्दि दर्ज की जाएगी। इस दौरान सेहत को लेकर भी सावधान होने की जरूरत है।

तिथि - न्यूनतम - अधिकतम

10 फरवरी - 11.7 - 30.0

11 फरवरी - 13.0 - 31.0

12 फरवरी - 14.0 - 31.0

13 फरवरी - 16.0 - 31.0

14 फरवरी - 16.0 - 32.0

15 फरवरी - 16.0 - 32.0

16 फरवरी - 17.0 - 30.0

chat bot
आपका साथी