Weather Forecast : कल से बढ़ेगा तापमान लेकिन कोहरे से नहीं मिलेगी राहत, जानिए सात दिनों का पूर्वानुमान

तापमान में शनिवार से इजाफा होगा लेकिन सुबह में कोहरे से राहत अभी नहीं मिलेगी। इस दौरान अगर आप घर से बाहर निकलते हैं तो विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। थोड़ी सी भी लापरवाही महंगी पड़ सकती है। ये रहा सात दिन का मौसम पूर्वानुमान।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Sat, 23 Jan 2021 11:35 AM (IST) Updated:Sat, 23 Jan 2021 12:24 PM (IST)
Weather Forecast : कल से बढ़ेगा तापमान लेकिन कोहरे से नहीं मिलेगी राहत, जानिए सात दिनों का पूर्वानुमान
न्यूनतम व अधिकतम तापमान में अभी लगातार बदलाव देखने को मिलेगा।

जमशेदपुर, जासं। तापमान लगातार बदल रहा है। कभी गर्म तो कभी ठंड का अहसास करा रहा है, जो सेहत के लिए ठीक नहीं है। इसका असर भी देखने को मिल रहा है। सरकारी व निजी अस्पतालों के ओपीडी में मौसमी बीमारी के मरीज सबसे अधिक पहुंच रहे हैं। इसमें सर्दी-खांसी, वायरल फीवर, दस्त सहित अन्य शामिल हैं। वहीं, ठंड में अस्थमा व हार्ट के मरीजों की संख्या भी बढ़ी है।

इधर, भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को शहर का न्यूनतम पारा 9.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो शुक्रवार से 0.3 डिग्री अधिक है। वहीं, शनिवार को शहर का न्यूनतम तापमान 9.9 डिग्री व अधिकतम तापमान 27.2 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार न्यूनतम व अधिकतम तापमान में अभी लगातार बदलाव देखने को मिलेगा।

कल से चढ़ेगा पारा, कोहरा व धुंध से नहीं मिलेगी निजात

मौसम विभाग के अनुसार, रविवार से शहर के न्यूनतम तापमान में एक बार फिर से वृध्दि दर्ज की जाएगी। अगले पांच दिनों में न्यूनतम तापमान में पांच डिग्री की वृध्दि दर्ज की जा सकती है। 24 जनवरी यानी रविवार को शहर का न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहेगा। वहीं, 28 जनवरी को बढ़कर 17 डिग्री सेल्सियस हो जाएगा। हालांक‍ि, अभी सुबह में कोहरा व धुंध से निजात नहीं मिलने वाली है। कोहरा व धुंध बरकरार रहेगा। इस दौरान अगर आप घर से बाहर निकलते हैं तो विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। थोड़ी सी भी लापरवाही महंगी पड़ सकती है।

अगले सात दिन का तापमान

तिथि - न्यूनतम - अधिकतम

23 जनवरी - 9.9 - 27.2

24 जनवरी - 12.0 - 29.0

25 जनवरी - 15.0 - 30.0

26 जनवरी - 16.0 - 31.0

27 जनवरी - 16.0 - 31.0

28 जनवरी - 17.0 - 30.0

29 जनवरी - 17.0 - 30.0

chat bot
आपका साथी