Jamshedpur Weather Forecast : 48 घंटे में पांच डिग्री से अधिक गिरा तापमान, कोहरे से भी नहीं मिलेगी राहत, जानिए मौसम का पूर्वानुमान
Jamshedpur Weather Forecast. अभी न कोहरे से राहत मिलेगी और न ही ठंड से। 48 घंटे में पांच डिग्री से अधिक तापमान गिरा है। शनिवार से न्यूनतम तापमान में फिर से एक बार चढ़ाव देखने को मिलेगा। ये रहा अगले सात दिन के मौसम का पूर्वानुमान।
जमशेदपुर, जासं। जमशेदपुर शहर के तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। बीते 48 घंटे के अंदर न्यूनतम तापमान में पांच डिग्री से अधिक गिरावट दर्ज की गई है। शुक्रवार को शहर का न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस व अधिकतम तापमान 28.7 डिग्री सेल्सियस आंका गया है।
वहीं, गुरुवार को शहर का न्यूनतम तापमान 11.2 व अधिकतम तापमान 28.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। जबकि बीते बुधवार को शहर का न्यूनतम तापमान 15.0 डिग्री आंका गया था। मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार से न्यूनतम तापमान में फिर से एक बार चढ़ाव देखने को मिलेगा। 24 जनवरी को न्यूनतम तापमान में वृध्दि होकर 15 डिग्री सेल्सियस पहुंच जाएगा। वहीं, 28 जनवरी को 17 डिग्री सेल्सियस होने की संभावना है।
सुबह में कोहरा व धुंध रहेगा बरकरार
मौसम विभाग के अनुसार, शहर में अभी कोहरा व धुंध बरकरार रहेगा। 26 जनवरी तक सुबह में कोहरा व धुंध से निजात नहीं मिलेगी। इसके बाद से अगले दो दिन आसमान में हल्का बादल छाए रहने की संभावना है। हालांकि, मौसम मुख्यत: शुष्क रहेगा। सुबह में धुंध व कोहरा होने की वजह से शहर में दुर्घटनाएं लगातार हो रही है। इससे बचने के लिए सावधानी जरूरी है। ऐसे में अगर आप घर से निकलते हैं तो गाड़ी धीरे चलाएं।
अगले सात दिन का तापमान
तिथि - न्यूनतम - अधिकतम
22 जनवरी - 9.6 - 28.7
23 जनवरी - 12.0 - 29.0
24 जनवरी - 15.0 - 30.0
25 जनवरी - 16.0 - 31.0
26 जनवरी - 16.0 - 31.0
27 जनवरी - 17.0 - 30.0
28 जनवरी - 17.0 - 30.0