Jamshedpur Weather Forecast : अगले सात दिन भी नहीं मिलेगी ठंड से राहत, चार डिग्री से अधिक गिरा पारा

Jamshedpur Orange Alert. हाड़ कंपानेवाली ठंड से दो-चार होने के लिए तैयार रहें। 24 घंटे में चार डिग्री से अधिक पारा गिरा है। मौसम के मिजाज में अगले सात दिन कोई बदलाव के आसार नहीं हैं। एक फरवरी को न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस होने की संभावना है।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Sun, 31 Jan 2021 05:46 PM (IST) Updated:Mon, 01 Feb 2021 08:50 AM (IST)
Jamshedpur Weather Forecast :  अगले सात दिन भी नहीं मिलेगी ठंड से राहत, चार डिग्री से अधिक गिरा पारा
अगले एक सप्ताह तक न्यूनतम तापमान में तीन से चार डिग्री का उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।

जमशेदपुर, जासं। Jamshedpur Weather Alert 24 घंटे के अंदर झारखंड के जमशेदपुर शहर का पारा चार डिग्री से अधिक गिरा है। इससे कनकनी के साथ-साथ ठंड भी बढ़ गई है। शनिवार को जमशेदपुर का न्यूनतम पारा 12.0 डिग्री व अधिकतम तापमान 25.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

वहीं, रविवार को न्यूनतम तापमान घटकर 7.8 डिग्री पहुंच गया है। यानी 4.2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, अभी ठंड से राहत नहीं मिलने वाली है। अगले एक सप्ताह तक न्यूनतम तापमान में तीन से चार डिग्री का उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।

तीन दिन के बाद मौसम होगा साफ

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, दो फरवरी तक सुबह में कोहरा व धुंध छाए रहेगा। उसके बाद तीन फरवरी से मौसम साफ होने की संभावना है। हालांकि इस दौरान न्यूनतम तापमान में अधिक वृध्दि नहीं होने की वजह से ठंड बरकरार रहेगा। एक फरवरी को न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस होने की संभावना है। जबकि छह फरवरी को बढ़कर 12 डिग्री सेल्सियस हो सकता है।

सेहत का भी रखें ख्याल

ब्रह्मानंद नरायणा अस्पताल के हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. संतोष गुप्ता ने बताया कि ठंड बढ़ने से हार्ट अटैक, ब्रेन स्ट्रोक व अस्थमा के मरीजों में बढ़ोतरी होती है। ऐसे में उससे संबंधित मरीजों को विशेष सावधान होने की जरूरत है। किसी तरह का लक्षण समझ में आते तो उसे बिना देरी किए हुए तत्काल डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। क्योंकि सही समय पर इलाज शुरू होने से मरीजों की जान आसानी से बचाई जा सकती है।

अगले सात दिन कैसा रहेगा तापमान तिथि                - न्यूनतम            - अधिकतम 31 जनवरी       -   7.8                 -    25.4 1 फरवरी        -    8.0                 -    26.0 2 फरवरी        -    9.0                 -    27.0 3 फरवरी        -    10.0               -    27.0 4 फरवरी        -    11.0                -    27.0 5 फरवरी        -    12.0                -    27.0 6 फरवरी        -    12.0                -    28.0

chat bot
आपका साथी