सरायकेला के दिवानसाई में खेल मैदान का डीपीआर बनाने को लेकर टीम ने किया निरीक्षण Saraikela News

Saraikela Samachar 15 वें वित्त आयोग के अंतर्गत दिवानसाई वार्ड संख्या 11 टाउन हॉल के पीछे खरकाई नदी के किनारे खेल मैदान का बनना प्रस्तावित है जिसके निर्माण का डीपीआर बनाने को लेकर अभियंताओं ने स्थल निरीक्षण किया।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Mon, 25 Oct 2021 05:26 PM (IST) Updated:Mon, 25 Oct 2021 05:26 PM (IST)
सरायकेला के दिवानसाई में खेल मैदान का डीपीआर बनाने को लेकर टीम ने किया निरीक्षण Saraikela News
नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी ने टीम को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

सरायकेला, जागरण संवाददाता। सरायकेला नगर पंचायत के वार्ड संख्या 11 दिवानसाई में खेल मैदान बनने को लेकर सोमवार को नगर पंचायत के उपाध्यक्ष मनोज चौधरी, नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी राजेंद्र प्रसाद गुप्ता,सहायक अभियंता शंभू नाथ,नगर प्रबंधक महेश जारिका,कनीय अभियंता नकुल ठाकुर व रामाकांत कुमार ने प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण कर जायजा लिया।

जानकारी हो 15 वें वित्त आयोग के अंतर्गत दिवानसाई वार्ड संख्या 11 टाउन हॉल के पीछे खरकाई नदी के किनारे खेल मैदान का बनना प्रस्तावित है जिसके निर्माण का डीपीआर बनाने को लेकर अभियंताओं ने स्थल निरीक्षण किया जिसमें नगर के कार्यपालक पदाधिकारी ने टीम को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। नगर पंचायत उपाध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी ने बताया कि सरायकेला नगर पंचायत अंतर्गत खेल मैदान बनने से खेल प्रतिभाओं को नया अवसर मिलेगा। खेल मैदान के कारण नदी किनारे क्षेत्र में साफ-सफाई भी बनी रहेगी। मौके पर कई अन्य उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी