बहरागोड़ा महाविद्यालय के शिक्षक और कर्मचारियों ने शुरू किया कलम बंद हड़ताल, जानें क्यों

बहरागोड़ा महाविद्यालय में इंटर के अनुबंध शिक्षक और कर्मचारियों ने बुधवार से कलम बंद हड़ताल प्रारंभ की। पिछले दस माह से इनका मानदेय नहीं मिल रहा है। इस समस्या से निजात दिलाने के लिए यह हड़ताल की गई। शिक्षकों एवं कर्मियों ने प्रभारी प्राचार्य बालकृष्ण बेहेरा को मांग पत्र सौंपा।

By Jitendra SinghEdited By: Publish:Wed, 06 Jan 2021 04:32 PM (IST) Updated:Wed, 06 Jan 2021 04:32 PM (IST)
बहरागोड़ा महाविद्यालय के शिक्षक और कर्मचारियों ने शुरू किया कलम बंद हड़ताल, जानें क्यों
प्रभारी प्राचार्य को मांग पत्र सौंपते बहरागोड़ा कालेज के इंटर संकाय के शिक्षक एवं कर्मचारी

 बहरागोड़ा (संवाद सूत्र)। बहरागोड़ा महाविद्यालय में इंटर के अनुबंध शिक्षक और कर्मचारियों ने बुधवार से कलम बंद हड़ताल प्रारंभ की। पिछले दस माह से इनका मानदेय नहीं मिल रहा है। इस समस्या से निजात दिलाने के लिए यह हड़ताल की गई। बुधवार को इस संबंध में शिक्षकों एवं कर्मियों ने कालेज के प्रभारी प्राचार्य बालकृष्ण बेहेरा को मांग पत्र सौंपा। मांग पत्र में बताया गया है कि लंबे समय से शिक्षक और कर्मचारी अपनी ड्यूटी करते आ रहे हैं। मांग पत्र में स्पष्ट रूप से जानकारी दी गई है कि मानदेय भुगतान को लेकर विचार नहीं होने पर वे सभी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चलें जाएंगे। दस माह से मानदेय नहीं मिलने के कारण उनकी आर्थिक स्थिति काफी खराब हो गई है। शिक्षक व कर्मचारियों ने मानदेय नहीं मिलने की सूचना पहले दी गई थी। प्रभारी प्रचार्य से अनुरोध किया गया है कि जब तक दस महीने मानदेय भुगतान नहीं किया जाता है तब तक वे सभी कलमबंद हड़ताल पर रहेंगे। कालेज आएंगे सिर्फ हाजिरी बनाएंगे। कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने से विद्यार्थियों की छात्रवृत्ति, कालेज परित्याग प्रमाण पत्र के अलावा अन्य कार्यालय से संबंधित कार्यों को लेकर काफी परेशानी होगी। मांग पत्र समर्पित करने के मौके पर शिक्षक और कर्मचारियों में स्वपन कुमार, निर्मल कुमार पात्र, धनंजय कुमार सिंह, बालक कुमार जाना, रघुनाथ पाल, दिवाकर शर्मा, सौरव कुमार, तपन जाना, सुकांतो लाल बंद, शीतल मुंडा, सुब्रता माइती, उत्तम सेनापति, मुरारी मोहन मुंडा, अचिंत पाल आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी