Reliance को टीसीएस ने पीछे छोडा, पांच दिन में 47 हजार करोड़ का फायदा

इस सप्ताह सेंसेक्स और निफ्टी ऑल टाइम हाई पर पहुंचने के कारण देश की पांच बड़ी कंपनियो को सर्वाधिक फायदा हुआ। इसमें सबसे ज्यादा फायदा अगर किसी को हुआ तो वह टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विस रही। टीसीएस को रिलायंस से तीन गुणा ज्यादा फायदा हुआ।

By Jitendra SinghEdited By: Publish:Mon, 14 Jun 2021 06:00 AM (IST) Updated:Mon, 14 Jun 2021 09:21 AM (IST)
Reliance को टीसीएस ने पीछे छोडा, पांच दिन में 47 हजार करोड़ का फायदा
टीसीएस ने यहां रिलायंस को पछाड़ा, पांच दिन में 47 हजार करोड़ का फायदा

जमशेदपुर : इस सप्ताह सेंसेक्स और निफ्टी ऑल टाइम हाई पर पहुंचने के कारण देश की पांच बड़ी कंपनियो को सर्वाधिक फायदा हुआ। इसमें सबसे ज्यादा फायदा अगर किसी को हुआ तो वह टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विस रही। टाटा कंसल्टेंसी सर्विस (टीसीएस) को रिलायंस से तीन गुणा ज्यादा फायदा हुआ।

टीसीएस को जहां पांच दिनों में 47, 431.31 करोड़ रुपए फायदा हुआ है, वहीं रिलायंस को 14, 200.35 करोड़ रुपए का फायदा हुआ है। इसी दौरान देश की बड़ी आइटी कंपनी में से एक इंफोसिस को 26,277.28 करोड़ रुपए का फायदा हुआ है। बजाज फाइनांस को भी 7560.04 करोड़ रुपए फायदा हुआ है। हिंदुस्तान यूनिलीवर भी फायदेमंद कंपनियों में रही, हालांकि उसका फायदा उतना नहीं हुआ। इन सभी कंपनियों को फायदे के बाद सभी का मार्केट कैप भी बढ़ गया है।

रिकार्ड स्तर को छू गया था सूचकांक

आपको बता दें कि सोमवार से शुक्रवार तक शेयर बाजार में सुधार तो मामूली हुई, लेकिन सेेंसेक्स और निफ्टी ऑल टाइम हाई पर पहुंच गई। इस दौरान बांबे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स शुक्रवार को 52, 474.76 अंकों के रिकार्ड के साथ बंद हुआ। पांच दिनों के आकलन की बात करें तो बीते एक माह में 7.77 फीसद का रिटर्न देखने को मिला है।

बैंकिंग सेक्टर को सबसे ज्यादा नुकसान

सोमवार से शुक्रवार तक के शेयर बाजार की बात करें सबसे ज्यादा नुकसान एडीएफसी और एचडीएफसी बैंक को हुआ है। इस कंपनी को कुल 10968.39 करोड़ का नुकसान हुआ है। इसके बाद आइसीआइसीआइ बैंक को 4927.52 करोड़, एसबीआइ को 3614.47 करोड़, कोटेक महिंद्रा को 2924.02 करोड़ रुपए हुआ है। इस कारण मार्केट कैप में भारी अंतर देखने को मिल रहा है। 

ये कंपनी भी फायदे में

देश की बड़ी आईटी कंपनी इंफोसिस को बीते पांच दिन में 26, 227.28 करोड़ का फायदा हुआ है। बजाज फायनेंस को 7560.04 करोड़ का मुनाफा हुआ है। वहीं हिंदुस्तान यूनिलीवर को भी 5850.48 करोड़ रुपये का लाभ हुआ है।

chat bot
आपका साथी