Tata Super App: टाटा सुपर एप का जमशेदपुर में बनेगा वेयरहाउस

टाटा समूह अपने सुपर एप की वाणिज्यिक लांचिंग से पहले इसकी टेस्टिंग के लिए अपने सात लाख कर्मचारियों को दे रही है। जिसके तहत समूह के कर्मचारी सुपर एप का इस्तेमाल कर बताएंगे कि उन्हें आर्डर बुक करने या ऑनलाइन पेमेंट में किस तरह की परेशानी हो रही है।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Fri, 22 Oct 2021 05:12 PM (IST) Updated:Fri, 22 Oct 2021 05:12 PM (IST)
Tata Super App: टाटा सुपर एप का जमशेदपुर में बनेगा वेयरहाउस
टाटा समूह अपने महत्वाकांक्षी सुपर एप 'टाटा न्यू' को जल्द लांच करने वाला है।

जमशेदपुर, जागरण संवाददाता। टाटा समूह अपने महत्वाकांक्षी सुपर एप 'टाटा न्यू' को जल्द लांच करने वाला है। इससे पहले समूह झारखंड के जमशेदपुर और गुजरात के मीठापुर को ई-कॉमर्स लॉजिस्टिक केंद्र के रूप में स्थापित करेगा जहां से ऑनलाइन आर्डर करने वाले ग्राहकों को सामान की डिलीवरी की जा सकेगी। टाटा समूह जल्द ही ई-कॉमर्स के क्षेत्र में कदम रखने वाली है। इसके लिए टाटा समूह ने ई-कॉमर्स कंपनी बिग बास्केट, फार्मेसी कंपनी 1एमजी, ई-हेल्थ कंपनी क्योर फिट का अधिग्रहण कर चुकी है।

नमक से लेकर सॉफ्टवेयर और स्टील से लेकर विमानन सेवा के क्षेत्र में स्थापित टाटा समूह के इस सुपर एप की खासियत होगी कि इसमें कस्टमर को वन स्टॉप सॉल्यूशन के तहत हर तरह की सुविधा मिलेगी। टाटा समूह का जमशेदपुर में टाटा स्टील, टाटा मोटर्स सहित समूह की कई कंपनियां संचालित है। वहीं, गुजरात के मीठापुर में भी टाटा समूह का नमक व कैमिकल की कंपनियां संचालित है। ऐसे में टाटा समूह अपने इन दोनों शहरों में ई-लॉजिस्टिक के लिए सबसे पहले फोकस कर रही है। ऐसे में कंपनी अपने द्वारा संचालित इन दो शहरों में सबसे पहले ई-लॉजिस्टिक की सेवा विकसित करने की तैयारी कर रही है।

सात लाख कर्मचारी कर रहे हैं टेस्टिंग

टाटा समूह अपने सुपर एप की वाणिज्यिक लांचिंग से पहले इसकी टेस्टिंग के लिए अपने सात लाख कर्मचारियों को दे रही है। जिसके तहत समूह के कर्मचारी सुपर एप का इस्तेमाल कर बताएंगे कि उन्हें आर्डर बुक करने या ऑनलाइन पेमेंट में किस तरह की परेशानी हो रही है। इस पहल के तहत समूह का उद्देश्य उपभोक्ताओं को बेहतर सुविधाएं देना है।

chat bot
आपका साथी