Tata Steel : टाटा स्टील की इस कंपनी के कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, मिलने जा रहा है 81,500 तक अंतरिम राशि

Tata Steel टाटा स्टील की सब्सिडियरी कंपनी टाटा स्टील यूटिलिटीज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर सर्विसेज लिमिटेड यानि जुस्को के कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। कर्मचारियों को जल्द ही अधिकतम 81500 रु. अंतरिम राशि के रूप में मिलने वाला है...

By Jitendra SinghEdited By: Publish:Thu, 09 Dec 2021 11:05 AM (IST) Updated:Thu, 09 Dec 2021 11:05 AM (IST)
Tata Steel : टाटा स्टील की इस कंपनी के कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, मिलने जा रहा है 81,500 तक अंतरिम राशि
Tata Steel : जुस्को के कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, मिलने जा रहा है 81,500 तक अंतरिम राशि

जासं, जमशेदपुर : टाटा स्टील यूटिलिटीज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर सर्विसेज लिमिटेड (पूर्व में जुस्को) के कर्मचारियों को अंतरिम राशि के रूप में न्यूनतम 37 हजार से लेकर अधिकतम 81,500 रुपये तक मिलेंगे। बुधवार को कंपनी प्रबंधन ने एक सूची जारी कर दी है जिसमें ग्रेडवार किस कर्मचारी कितनी राशि मिलेगी, इसकी जानकारी दी गई है।

पिछले 48 माह से लंबित है ग्रेड रिवीजन

टाटा स्टील की अनुषंगी इकाई, जुस्को में पहली जनवरी 2018 (48 माह) से ग्रेड रिवीजन लंबित है। कंपनी की मान्यता प्राप्त जुस्को यूनियन के चुनाव का मामला झारखंड हाईकोर्ट में विचाराधीन है। ऐसे में कंपनी प्रबंधन और यूनियन नेतृत्व के बीच वेतन पुर्नरीक्षण समझौते पर वार्ता नहीं हो पा रही है। जिसे देखते हुए कंपनी प्रबंधन ने स्वत: ही कर्मचारियों को उनके वर्तमान बेसिक व डीए के आधार पर अंतरिम राशि भेजने का निर्णय लिया है। ऐसे में कर्मचारियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

वेतन समझौता के बाद एरियर में समाहित होगी राशि

हालांकि कंपनी प्रबंधन द्वारा दी जा रही अंतरिम राशि वर्तमान बेसिक-डीए का कितना प्रतिशत है यह उल्लेख नहीं है। लेकिन कंपनी प्रबंधन द्वारा जारी पत्र में स्पष्ट जानकारी दी गई है कि अंतरिम राशि को वेतन समझौता होने के बाद उनके एरियर की राशि में समायोजित कर दिया जाएगा। जुस्को कंपनी में लगभग 800 स्थायी कर्मचारी हैं जिनके खाते में सोमवार तक अंतरिम राशि का पैसा प्रबंधन भेज देगी।

किस ग्रेड के कर्मचारी को कितनी मिलेगी अंतरिम रिलीफ राशि

ग्रेड : अंतरिम रिलीफ राशि पी-01 : 45,000 पी-02 : 46,000 पी-03 : 47,000 पी-04 : 48,000 पी-05 : 49,000 पी-06 : 50,000 पी-07 : 51,500 पी-08 : 53,000 पी-09 : 54,500 पी-10 : 56,000 पी-11 : 57,500 पी-12 : 59,500 पी-13 : 61,500 पी-14 : 63,500 पी-15 : 66,000 पी-16 : 73,000 पी-17 : 74,000

जी सीरीज जी-01 : 45,000 जी-02 : 46,000 जी-03 : 47,000 जी-04 : 48,000 जी-05 : 49,000 जी-06 : 51,500 जी-07 : 53,000 जी-08 : 54,500 जी-09 : 56,000 जी-10 : 57,500 जी-11 : 58,000 जी-12 : 59,500

एच सीरीज एच-01 : 48,000

टी सीरीज टी-02 : 48,000 टी-03 : 54,000

के सीरीज के-01 : 71,000 के-02 : 71,500 के-03 : 72,000 के-04 : 72,500 के-05 : 73,000 के-06 : 73,500 के-07 : 74,000 के-08 : 74,500 के-09 : 75,500 के-10 : 76,000 के-11 : 76,500 के-12 : 77,000 के-13 : 77,500 के-14 : 78,000 के-15 : 78,500 के-16 : 79,000 के-17 : 80,000 के-18 : 80,500 के-19 : 81,000 के-20 : 81,500

जेएस/जेएस सीरीज ग्रेड जेडब्ल्यू-1 : 37,000 जेडब्ल्यू-2 : 37,000 जेडब्ल्यू-3 : 37,000 जेडब्ल्यू-4 : 56,000 जेडब्ल्यू-5 : 56,000 जेडब्लयू-6 : 56,000 जेएस-1 : 71,000 जेएस-2 : 71,000 जेएस-3 : 71,000 जेएस-4 : 71,000

chat bot
आपका साथी