टाटा स्टील के कर्मचारी सुमन चक्रवर्ती ने पांचवीं बार किया प्लाज्मा दान, पेश की मिसाल

plasma donation in Jamshedpur प्लाज्मा दान अभियान में कोविड-19 से संक्रमित लोगों के लिए मंगलवार को एक यूनिट प्लाज्मा दान हुआ। टाटा स्टील के कर्मचारी सुमन चक्रवर्ती ने इस अभियान में पांचवी बार अपना प्लाज्मा दान किया। उन्हें सम्मानित किया गया।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Wed, 07 Apr 2021 09:40 AM (IST) Updated:Wed, 07 Apr 2021 09:40 AM (IST)
टाटा स्टील के कर्मचारी सुमन चक्रवर्ती ने पांचवीं बार किया प्लाज्मा दान, पेश की मिसाल
प्लाज्मा दान करते टाटा स्टील के कर्मचारी सुमन चक्रवर्ती।

जमशेदपुर, जासं। plasma donation in Jamshedpur जिला प्रशासन, जमशेदपुर ब्लड बैंक व रेडक्रास सोसाइटी, पूर्वी सिंहभूम के सहयोग से चलाए जा रहे प्लाज्मा दान अभियान में कोविड-19 से संक्रमित लोगों के लिए मंगलवार को एक यूनिट प्लाज्मा दान हुआ। टाटा स्टील के कर्मचारी सुमन चक्रवर्ती ने इस अभियान में पांचवी बार अपना प्लाज्मा दान किया।

इस अवसर पर बिष्टुपुर स्थित जमशेदपुर ब्लड बैंक में रेडक्रास सोसाइटी, पूर्वी सिंहभूम के मानद सचिव विजय कुमार सिंह, पूर्वी सिंहभूम जिला की उपसमाहर्ता स्मिता नागेशिया, जमशेदपुर ब्लड बैंक के प्रशासक संजय चौधरी व रेडक्रास के प्लाज्मा दान प्रभारी प्रभुनाथ सिंह ना केवल उपस्थित रहे, बल्कि सुमन चक्रवर्ती को स्मृति चिह्न व सम्मान पत्र भेंट किया। इस दौरान विजय कुमार सिंह ने कोरोना संक्रमण से मुक्त हो चुके लोगों को प्लाज्मा दान करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि जो लोग पहले कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं और अब संक्रमण से मुक्त हो गए है, उन्हें आगे आकर दोबारा अपने रक्त का नमूना जांच कराने व प्लाज्मा दान के प्रति उत्साह दिखाने की आवश्यकता है। ऐसा होने से ही जरूरतमंद कोविड-19 के नए मरीजों को समय पर प्लाज्मा उपलब्ध हो सकेगा और उनकी जान बचाई जा सकेगी।

प्लाज्मा दान के लिए लोग आ रहे आगे

ज्ञात हो कि पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी सूरज कुमार, जो रेडक्रास के अध्यक्ष भी हैं, लगातार कोरोना संक्रमण से मुक्त होने वालों को प्लाज्मा दान करने की अपील कर रहे हैं। इसका असर भी हो रहा है, क्योंकि लगातार ऐसे लोग प्लाज्मा दान करने के लिए आगे आ रहे हैं।

chat bot
आपका साथी