Accident: जमशेदपुर के बर्मामाइंस में सड़क दुर्घटना में घायल टाटा स्टील कर्मचारी की मौत

पूर्वी सिंहभूम जिले के बर्मामाइंस थाना क्षेत्र के सुनसुनिया गेट के पास शनिवार दोपहर बाइक अनियंत्रित होकर विद्युत पोल से टकराने के कारण टाटा स्टील के कर्मचारी गीतेश्वर प्रसाद गंभीर रूप से घायल हो गए। उनकी मौत हो गइ।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Sat, 12 Jun 2021 05:00 PM (IST) Updated:Sat, 12 Jun 2021 09:05 PM (IST)
Accident: जमशेदपुर के बर्मामाइंस में सड़क दुर्घटना में घायल टाटा स्टील कर्मचारी की मौत
यहां पढें जमशेदपुर में अपराध की छोटी-बडी खबरें।

जमशेदपुर, जासं। पूर्वी सिंहभूम जिले के बर्मामाइंस थाना क्षेत्र सुनसुनिया गेट के पास शनिवार दोपहर बाइक अनियंत्रित होकर विद्युत पोल से टकराने के कारण टाटा स्टील के कर्मचारी गीतेश्वर प्रसाद गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज को एमजीएम अस्पताल में दाखिल कराया गया। यहां कुछ समय बाद उनकी मौत हो गई।

मृतक के स्वजनों ने बताया कि गीतेश्वर प्रसाद बर्मामाइंस सिक्योरिटी फ्लैट से साकची जाने के लिए बाइक से निकले थे। दुर्घटना की सूचना मिली। शव को पुलिस ने शीतगृह में रखवा दिया है। दुर्घटना कैसे हुई इसकी जांच पुलिस कर रही है। मौत की खबर से परिजनों एवं परिचितों में शोक की लहर दौड गइ है।

सीएच एरिया में फायरिंग मामले का मुख्य आरोपित हिरासत में

बिष्टुपुर थाना की पुलिस ने सीएच एरिया में चार जून को पिंटू यादव पर फायरिंग करने के मुख्य आरोपित मनोज धीबर को हिरासत में लिया है जबकि उसका भाई विशाल धीबर पुलिस की गिरफ्त से दूर है। पुलिस मुख्य आरोपित से पूछताछ कर रही है। इससे पहले पुलिस सीएच एरिया में हुई फायरिंग के मामले में मनोज धीबर के सात सहयोगियों को गिरफ्तार किया था। पिस्तौल, कारतूस, खोखा और बाइक पुलिस ने बरामद किया था।

चोरी के प्रयास में नाबालिग धराया

 एमजीएम थाना क्षेत्र आशियाना सन सिटी के सामने गैरेज में घुसकर चोरी कर रहे एक नाबालिग को लोगों ने पकड़ लिया जिसे एमजीएम थाना की पुलिस को सौंप दिया गया। उसके खिलाफ जसवीर सिंह की शिकायत पर चोरी के प्रयास की प्राथमिकी दर्ज की गई है।

आत्महत्या के लिए प्रेरित किए जाने की प्राथमिकी

मानगो के एमजीएम थाना क्षेत्र बालीगुमा निवासी पूर्व सैनिक निवासी शंभूनाथ तिवारी की पुत्री शालिनी कुमारी ने गुरुवार को फांसी लगा खुदकुशी कर ली थी। इस मामले में पुलिस ने शुक्रवार को उसके फूफा श्रीकांत ओझा हिरासत में लिया है। मृतका के पिता की शिकायत पर श्रीकांत ओझा, गौतम ओझा, गणेश ओझा, मीना ओझा और सोनी मिश्रा समेत अन्य पर आत्महत्या के लिए प्रेरित किए जाने की प्राथमिकी दर्ज की गई है। गुरुवार को मृतका के स्वजनों और रिश्तेदारों के बीच नाली सफाई को लेकर विवाद हुआ था। घटना के बाद शालिनी की मां की तबीयत अचानक बिगड़ गई थी। उसे तामोलिया ब्रम्हानंद अस्पताल स्वजन ले गए। वहां से स्वजनों ने जब शालिनी को फोन किया तो उसने फोर रिसीव नहीं किया। जानकारी हुई कि उसने खुदकुशी कर ली हैै।

chat bot
आपका साथी