Ratan Tata : मुंबई ताज होटल के बाहर वो पल, जिसे रतन टाटा ने भी अपने इंस्टाग्राम में किया साझा

Ratan Tata टाटा संस के चेयरमैन एमिरेट्स रतन टाटा का कुत्तों के प्रति प्यार जगजाहिर है। वह हमेशा स्ट्रीट एनिमल के प्रति दयालु रहते हैं। हाल ही में मुंबई की बारिश ने ताज होटल के एक कर्मचारी ने ऐसा कुछ किया कि रतन टाटा का दिल भर आया।

By Jitendra SinghEdited By: Publish:Sat, 25 Sep 2021 06:07 AM (IST) Updated:Sat, 25 Sep 2021 06:07 AM (IST)
Ratan Tata : मुंबई ताज होटल के बाहर वो पल, जिसे रतन टाटा ने भी अपने इंस्टाग्राम में किया साझा
Ratan Tata : मुंबई ताज होटल के बाहर वो पल, जिसे रतन टाटा ने भी अपने इंस्टाग्राम में किया साझा

जमशेदपुर : ये तो सभी जानते हैं कि टाटा ट्रस्ट के चेयरमैन रतन टाटा कितने दयालु हैं। 83 वर्षीय ये बिजनेस टाइकून देश के युवाओं को उनके स्टार्टअप को प्रमोट करने के लिए जहां निवेश कर उन्हें आगे बढ़ने का मौका देते हैं। वहीं, वे आवारा कुत्तों, मवेशियों की सुरक्षा के लिए भी काफी प्रत्यनशील रहते हैं।

मुंबई में उन्होंने दुर्घटना में घायल श्वानों के लिए एक शेल्टर होम तक बनाया है जहां उनका इलाज होता है और अपना कोई अंग गंवा चुके श्वानों को गोद लेने के लिए अपने फॉलोअर को प्रोत्साहित करते हैं। शुक्रवार को रतन टाटा ने एक ऐसे ही पल को अपने इंस्टाग्राम में साझा किया है। इसमें उन्होंने उक्त कर्मचारी की तारीफ भी की है।

ताज का कर्मचारी आवारा कुत्ते के साथ साझा किया अपना छाता

फोटो के अनुसार शुक्रवार को मुंबई में तेज बारिश हो रही थी। ऐसे में ताज का एक कर्मचारी होटल के बाहर छाता लिए खड़ा था। इस दौरान बारिश से बचने के लिए सड़क पर घूमने वाला एक आवारा कुत्ता वहां आश्रय लेने के लिए पहुंच गया। उस कर्मचारी ने अपना बड़ा दिल दिखाते हुए उस कुत्ते को अपने छाते में जगह दी। जिसे वहां से गुजरने वाले एक व्यक्ति ने फोटो क्लिक कर इसे सोशल मीडिया में वायरल कर दिया।

इस फोटों पर आ रहे हैं अलग-अलग कमेंट्स

सात घंटे पहले जारी इस फोटो को लेकर लोग तरह-तरह से कमेंट्स कर रहे हैं। रतन टाटा ने इंस्टाग्राम में अपने इस फोटो पर अब तक 11.16 लाख लोगों के लाइक्स और 4152 से अधिक लोगों के कमेंट्स आ चुके हैं। कुछ का कहना है कि इस भाग-दौड़ भरी जिंदगी में इस तरह की फोटो हमें कुछ सीखने के लिए प्रेरित करती है। वहीं, एक ने लिखा है कि टाटा समूह के ताज ग्रुप के इस कर्मचारी की तारीफ में लिखा है गोल्डन हार्ट। वहीं कुछ ने हार्ट इमोजी के साथ इस पोस्ट को लाइक किया है। कुछ ने लिखा है कि हमें सड़क पर घूमने वाले आवारा कुत्तों के लिए भी कुछ सोचना चाहिए।

chat bot
आपका साथी