Jamshedpur, Jharkhand News: न्युवोको एवं टाटा पावर में दर्जन भर कर्मचारी कोरोना पाॅजिटिव, रोटेशन से कर रहे ड्यूटी

जोजोबेड़ा न्युवोको विस्टास कॉर्प व टाटा पावर पावर प्लांट में दर्जन भर से ज्यादा कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव हैं। कई कर्मचारियों की तो जान भी चली गई है। ऐसे में कंपनी प्रबंधन ने कोरोना को लेकर सख्त कदम उठाया है। कर्मचारियों को अवकाश लेने की सलाह दी गई है।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Thu, 06 May 2021 11:32 AM (IST) Updated:Thu, 06 May 2021 12:43 PM (IST)
Jamshedpur, Jharkhand News: न्युवोको एवं टाटा पावर में दर्जन भर कर्मचारी कोरोना पाॅजिटिव, रोटेशन से कर रहे ड्यूटी
अब दोनों कंपनियों में रोटेशन के आधार पर काम शुरू हो गया है।

जमशेदपुर, जासं। Jamshedpur, Jharkhand News जोजोबेड़ा न्युवोको विस्टास कॉर्प व टाटा पावर पावर प्लांट में दर्जन भर से ज्यादा कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव हैं। कई कर्मचारियों की तो जान भी चली गई है। ऐेसे में कंपनी प्रबंधन ने कोरोना को लेकर सख्त कदम उठाया है।

तबीयत खराब होने की स्थिति में कर्मचारियों को अवकाश लेने की सलाह दी गई है तो बाहर से आने वाले हरेक कर्मचारी को छह तीन तक क्वारंटाइन में रहना है। इतना ही नहीं अब दोनों कंपनियों में रोटेशन के आधार पर काम शुरू हो गया है। विभागवार आधे कर्मचारी से काम कराया जा रहा है, शेष को तीन दिन बाद बुलाया जा रहा है।

प्रबंधन की सख्ती से कम मिल रहे केस

कंपनी प्रबंधन की सख्ती के बाद उक्त कंपनियों में अब कोरोना के केस पहले की अपेक्षा बहुत कम मिल रहे हैं। कंपनी के हरेक कर्मचारी पर प्रबंधन की नजर है। इसकी निगरानी करने को लेकर दोनों जगह एक टीम गठित हुई है जो कोरोना संक्रमित कर्मचारियों की पहचान कराने से लेकर उनके बेहतर इलाज की व्यवस्था करती है। रोटेशन के आधार पर कर्मचारियों से काम लिया जा रहा है। कर्मचारियों को अल्टरनेट करके काम पर बुलाया जा रहा है। थोडी सी स्वास्थ्य बिगड़ने की स्थिति में उन्हें अवकाश पर भेज दिया जा रहा है। कंपनी का उत्पादन बाधित नहीं हो इसका ख्याल रखते हुए जरूरत के मुताबिक कर्मचारियों को ही काम पर बुलाया जाता है। कंपनी मेंं काफी हद तक ठेका मजदूूरों को काम से बैठाया गया है।

दूसरे कंपनी में भी सतर्कता

कोरोना को लेकर जमशेदपुर की दूसरी कंपिनयों में सतर्कता बरती जा रही है। कोरोना जांच के बाद ही कर्मचारियों को ड्यूटी की इजाजत मिल रही है।

chat bot
आपका साथी