टाटा मोटर्स ने बनाया रिकार्ड, पहली बार एक दिन में बने सर्वाधिक गेयर बॉक्स

Tata Motors Record. टाटा मोटर्स के एचवी ट्रांसमिशन डिवीजन में पहली बार एक दिन में सर्वाधिक 250 गेयर बॉक्स (जी-1150) बनाया गया है। कंपनी के इतिहास में यह रिकार्ड उत्पादन है। जहां एक दिन में 150 से 170 ही गेयरबॉक्स बनते थे वहीं बीते गुरुवार को 250 बनाया गया है।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Sun, 21 Mar 2021 04:57 PM (IST) Updated:Sun, 21 Mar 2021 04:57 PM (IST)
टाटा मोटर्स ने बनाया रिकार्ड, पहली बार एक दिन में बने सर्वाधिक गेयर बॉक्स
कंपनी इस चालू माह में 11 हजार वाहन बनाने का शिड्यूल रखा है।

जमशेदपुर, जासं।  टाटा मोटर्स के एचवी ट्रांसमिशन डिवीजन में पहली बार एक दिन में सर्वाधिक 250 गेयर बॉक्स (जी-1150) बनाया गया है। कंपनी के इतिहास में यह रिकार्ड उत्पादन है। जहां एक दिन में 150 से 170 ही गेयरबॉक्स बनते थे वहीं बीते गुरुवार को 250 बनाया गया है।

प्रबंधन के नेतृत्व व कर्मचारियों की कार्यक्षमता की वजह से ऐसा हो पाया है। कंपनी की इस उपलब्धि पर प्रबंधन के साथ-कर्मचारियों में भी खुशी की लहर है। रिकार्ड उत्पादन को लेकर डिवीजन प्रमुख की ओर से कर्मचारियों के बीच मिठाईयां बांटी गई तथा एक-दूसरे को उत्पादन लक्ष्य से ज्यादा उत्पादन करने के लिए उन्हें बधाई भी दी गई।

एचवी ट्रांसमशिन में चार मॉडल के बनते हैं गैयरबॉक्स

टाटा मोटर्स के डिवीजन (पूर्व में एक अलग अनुषंगी इकाई) एचवी ट्रांसमिशन में मध्यम व भारी वाहनों के लिए यहां चार तरह के गेयर बॉक्स बनाए जाते हैं। जिसमें जी-600, जी-750, जी- 950 व जी.1150 मॉडल के गेयरबॉक्स शामिल है। चारों को मिलाकर एक दिन में यहां 300 से 350 गेयरबॉक्स बनते थे, लेकिन अभी एक ही मॉडल के 250 गेयरबॉक्स बनाना सुखद है। जी.1150 अत्याधुनिक माॅडल का गेयरबॉक्स है जो किफायती होने के साथ-साथ काफी टिकाऊ, मजबूत व समय के अनुरूप है। इधर, केवल बीएस-सिक्स मॉडल की गाड़ियां ही बनती थी जिसमें जी.1150 मॉडल के ही गेयरबॉक्स लगते हैं। जानकारी हो कि कंपनी इस चालू माह में 11 हजार वाहन बनाने का शिड्यूल रखा है। ऐसे में उत्पादन लक्ष्य पूरा करने में सभी लगे हुए हैं।

chat bot
आपका साथी