Tata Motors Block closure: टाटा मोटर्स का जमशेदपुर प्लांट में 29 नवंबर से तीन दिन रहेगा बंद, ये है वजह

Tata Motors Block closure टाटा समूह के टाटा मोटर्स के जमशेदपुर प्लांट में एकबार फिर तीन दिनों के लिए बंदी होगी। कंपनी ने 29 नवंबर से तीन दिन का ब्लाॅक क्लोजर लिया है। 28 नवंबर को साप्ताहिक अवकाश रहने के कारण कंपनी में चार दिनों की छुट्टी रहेगी।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Thu, 25 Nov 2021 04:02 PM (IST) Updated:Thu, 25 Nov 2021 04:02 PM (IST)
Tata Motors Block closure: टाटा मोटर्स का जमशेदपुर प्लांट में 29 नवंबर से तीन दिन रहेगा बंद, ये है वजह
कर्मचारियों को दो दिसंबर को पूर्व की तरह ड्यूटी पर आना होगा।

जासं, जमशेदपुर : टाटा मोटर्स के जमशेदपुर प्लांट में 29 नवंबर से एक दिसंबर तक तीन दिनों का ब्लॉक क्लोजर लिया जा रहा है। कंपनी प्रबंधन ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। रविवार 28 नवंबर को साप्ताहिक अवकाश रहने के कारण कंपनी में चार दिनों की छुट्टी रहेगी। आदेश के तहत ब्लॉक क्लोजर अवधि में सभी कर्मचारियों को आधे समय का प्रिवलेज व कैजुअल लीव भरना होगा जबकि 50 प्रतिशत वेतन का भुगतान कंपनी प्रबंधन उनके वेतन के आधार पर करेगी।

जिन कर्मचारियों को ब्लॉक क्लोजर अवधि में बुलाया जाएगा उन्हें डिवीजन व डिपार्टमेंट हेड द्वारा अलग से नोटिस जारी कर बुलाया जाएगा। जो कर्मचारी बुलाने के बावजूद ड्यूटी नहीं आते हैं उन्हें अनुपस्थिति पर छुट्टी भरना होगा। इसके अलावा ब्लॉक क्लोजर अवधि को छुट्टी में शामिल नहीं किया जा सकता है। कर्मचारियों को दो दिसंबर को पूर्व की तरह ड्यूटी पर आना होगा।

टाटा कमिंस में कल होगा सदस्यता सूची का प्रकाशन

टाटा कमिंस कर्मचारी यूनियन में चुनाव की प्रक्रिया चल रही है। शुक्रवार 27 नवंबर को निर्वाचन क्षेत्रवार सदस्यों की सूची का प्रकाशन किया जाएगा। इसके बाद तय चुनाव कार्यक्रम के तहत 29 व 30 नवंबर की सुबह आठ से चार बजे तक नामांकन पत्र का वितरण किया जाएगा। इच्छुक उम्मीदवार 500 रुपये का शुल्क देकर नामांकन पत्र खरीद सकते हैं। जबकि 30 नवंबर की सुबह आठ से शाम पांच बजे तक नामांकन जमा करने के लिए समय निर्धारित किया गया है। यूनियन चुनाव के लिए बुधवार को ही कंपनी परिसर के विभागों में कार्यक्रम का विस्तृत प्रकाशन कर दिया गया है। आठ दिसंबर को यूनियन में चुनाव व मतगणना के बाद विजयी उम्मीदवार की घोषणा होगी।

chat bot
आपका साथी