टाटा मोटर्स में फिर बैठाए जा रहे मजदूर, अब भी है कल-पूर्जे की कमी

टाटा मोटर्स में एक बार फिर काम से मजदूरों का बैठाया जा रहा है। बीते माह तीन हजार से ज्यादा अस्थायी मजदूर काम पर थे वहीं अब धीरे-धीरे इन्हें काम से बैठाया जा रहा है। इधर एक सप्ताह के अंदर एक हजार से ज्यादा मजदूरों को बैठाया गया है।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Sun, 25 Jul 2021 05:38 PM (IST) Updated:Sun, 25 Jul 2021 05:38 PM (IST)
टाटा मोटर्स में फिर बैठाए जा रहे मजदूर, अब भी है कल-पूर्जे की कमी
टाटा मोटर्स कंपनी कल-पूर्जे की कमी झेल रही है।

जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : टाटा मोटर्स में एक बार फिर काम से मजदूरों का बैठाया जा रहा है। बीते माह तीन हजार से ज्यादा अस्थायी मजदूर काम पर थे, वहीं अब धीरे-धीरे इन्हें काम से बैठाया जा रहा है। इधर एक सप्ताह के अंदर विभिन्न डिवीजनों से एक हजार से ज्यादा मजदूरेां को बैठाया गया है। बताया जा रहा है कि आज भी कंपनी कल-पूर्जे की कमी झेल रही है। कंपनी को पर्याप्त मात्रा में रव मेटेरियल नहीं मिल रहा है। इसी कारण से कंपनी को ब्लॉक-क्लोजर भी लेना पड़ रहा है।

बीते माह से ही प्रत्येक शनिवार को ब्लॉक-क्लोजर हो रहा है। इस प्रकार सप्ताह मेंदो दिन शनिवार व रविवार को कंपनी बंद रहती है। रव-मेटैरियल को लेकर ऐसा किया जा रहा है। दो दिन की बंदी की वजह से कल-पूर्जे एकत्रित हो जाते हैें तो फिर उत्पादन किया जाता है। जुलाई महीने में विभिन्न डिवीजनों से अस्थायी व ठेका मजदूरों को काम से बैठाया गया है। कंपनी में करीब चार हजार अस्थायी है जिनमें आधे ही काम पर होंगे, शेष अपने रोटेशन के इंतजार में है।

यूनियन ने बराबर काम देने की उठाई है मांग

टाटा मोटर्स के अस्थायी कर्मियों को बराबर काम मिले, इसे लेकर यूनियन ने आवाज बुलंद किया है। हाल ही में हुई यूनियन की कमेटी मीटिंग में अस्थायी कर्मियों को पूरे माह काम दिलाने की मांग की गई। यूनियन नेतृत्व ने आश्वासन दिया कि वे कंपनी के वरीय अधिकारियों से बात कर बाई सिक्स के हक में निर्णय लेने का काम करेंगे।

टाटा ब्लूस्कोप में फार्मूेले के तहत होगा बोनस

टाटा ब्लूस्कोप में इस बार फार्मूले के तइत बोनस समझौता होगा। इसे लेकर पहली बार फार्मूला बनाया गया है जिस पर बहुत जल्द वार्ता शुरू होगी। फार्मूूले में कंपनी का उत्पादन, उत्पादकता, लाभ, गुणवत्ता व सुरक्षा मापदंड बनाया गया है। सभी मानकों का आकलन करते हुए फार्मूले के आधार पर बोनस होगा।

chat bot
आपका साथी