Share Market : वर्ष 2021 में टाटा ग्रुप व रिलायंस ने शेयरधारकों को किया मालामाल, आप भी जानकर अचरज में पड़ जाएंगे

Share Market शेयर मार्केट के दिन बहुरने लगे हैं। शुक्रवार को बाजार 60 हजार का जादुई आंकड़ा छू गया। इसमें टाटा समूह व रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों का कमाल है। दोनों ही कंपनियों के शेयर ने अपने निवेशकों को इतना मालामाल किया कि कोई सोच भी नहीं सकता है।

By Jitendra SinghEdited By: Publish:Mon, 27 Sep 2021 07:45 AM (IST) Updated:Mon, 27 Sep 2021 09:55 AM (IST)
Share Market : वर्ष 2021 में टाटा ग्रुप व रिलायंस ने शेयरधारकों को किया मालामाल, आप भी जानकर अचरज में पड़ जाएंगे
टाटा ग्रुप व रिलायंस ने शेयरधारकों को किया मालामाल, आप भी जानकर अचरज में पड़ जाएंगे

जमशेदपुर : भारतीय शेयर बाजार में लगातार उथल-पुथल होते रहता है। पिछले दिनों बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) ने 60,000 के अंक को छुआ और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (निफ्टी) भी 18,000 के अंक को छूने में मात्र 150 अंक पीछे है लेकिन भारतीय शेयर बाजार में आई तेजी का एकमात्र कारण भारतीय कंपनियों का शानदार प्रदर्शन रहा है।

एक आंकड़ों के अनुसार कोविड 19 के कारण हुए लॉकडाउन के बाद ही अधिकतर भारतीय कंपनियां अपने प्रदर्शन को बरकरार रखे हुए है। बाजार में आई तेजी के कारण इन कंपनियां की साख की वजह से उन्हें बेहतर आर्डर मिल रहे हैं। जिसके कारण निवेशक उनकी ओर आकर्षिक हो रहे हैं। इसका फायदा नए निवेशकों को हो रहा है।

टाटा समूह की कंपनियों ने छह लाख का दिया रिटर्न

जमशेदपुर के जाने-माने वित्त विशेषज्ञ अनिल गुप्ता बताते हैं, भारतीय शेयर बाजार अक्सर कंपनियों के मोमेंटम या उनके द्वारा दिए गए रिटर्न पर मूव करता है। एक आंकड़े के अनुसार भारतीय शेयर बाजार में टाटा समूह सबसे बड़ा प्लेयर है जिसकी 28 सूचीबद्ध कंपनियों ने सिर्फ जनवरी 2021 में निवेशकों को छह लाख करोड़ रुपये से अधिक का रिटर्न दिया है जो उनके द्वारा निवेश की गई रकम का 40 प्रतिशत है।

रिलायंस इंडस्ट्री दूसरे स्थान पर

मुकेश अंबानी की अगुवाई वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज (आरआईएल) समूह रिटर्न देने के मामले में टाटा समूह के बाद दूसरे स्थान पर है। आरआईएल की नौ सूचीबद्ध फर्मों ने कुल मिलाकर निवेशकों के लिए करीब 4 लाख करोड़ रुपये की संपत्ति का 28 प्रतिशत रिटर्न दिया है। वहीं, बजाज इस मामले में तीसरे, अडानी ग्रुप चौथे, आदित्य बिल्डा ग्रुप पांचवे और एलएंडटी छठवे स्थान पर काबिज है।

टाटा समूह पर सबसे ज्यादा निवेश

वित्त विशेषज्ञ अजय श्रीवास्तव के अनुसार निवेशकों का सबसे ज्यादा निवेश टाटा समूह की कंपनियों पर है। इसका सबसे मुख्य कारण है कि टाटा समूह की कंपनियां न केवल स्टेबल है बल्कि वह बेहतर रिटर्न भी देती है। निवेशकों को अपने पैसे डृबने का खतरा भी नहीं रहता है। यही कारण है कि टाटा समूह की कंपनियों में लगभग 85 लाख करोड़ रुपये का निवेश शेयरधारकों द्वारा किया गया है जो दूसरी कंपनियों के अनुपात में सबसे अधिक है।

टाटा के अलावा सात कंपनियां दे रही है बेहतर रिटर्न

बाजार के आंकड़ों के अनुसार देश की शीर्ष 10 व्यावसासिक समूहों में सात कंपनियां ऐसी है जो निवेशकों को सबसे जदा रिटर्न दे रही है। इसमें टाटा समूह के अलावा रिलायंस इंडस्ट्रीज, महिंद्रा, एचडीएफसी, हीरो, इंडिया बुल, फ्यूचर ग्रुप व अडानी ग्रुप शामिल है जिसने 26 प्रतिशत तक रिटर्न दिया है। इसके अलावा पिछले दिनों दीपक फर्टिलाइज व दीपक नाइट्राइट के मालिक सीके मेहता ग्रुप ने शेयरधारकों को इस साल 150 फीसदी से अधिक का रिटर्न दिया। इसके अलावा एक्साइड इंडस्ट्रीज के राजन रहेजा समूह, प्रिज्म जॉनसन और स्टैंडर्ड बैटरीज ने भी चार प्रतिशत का रिटर्न अपने निवेशकों काोदिया है।

टाटा समूह सबसे भरोसेमंद समूह

पिछले दिनों इक्विटी मास्टर की ओर से एक सर्वे किया गया था जिसमें देश के महत्वपूर्ण समूहों के कामकाज की गणना की गई थी। इसमें टाटा समूह को सबसे ज्यादा 66 प्रतिशत (32 प्रतिशत) पिछले वर्ष के आंकड़ों की तुलना में दोगुने से अधिक अंक मिले है। दिलचस्प बात यह है कि इसमें एवी बिड़ला समूह को क्रमश: पांच प्रतिशत और मुकेश अंबानी के रिलायंस समूह को 4.7 प्रतिशत अंक मिले हैं।

chat bot
आपका साथी