Tata Cummins Union Election: टाटा कमिंस यूनियन चुनावी प्रक्रिया जारी, प्रशासन सख्त

Tata Cummins Union टाटा कमिंस कर्मचारी यूनियन चुनावी प्रक्रिया में मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया जिसमें कुल 793 सदस्यों के नाम शामिल है। इस प्रकार यूनियन चुनाव में कुल 793 कर्मचारी ही हिस्सा लेंगे। ये रही पूरी जानकारी।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Sun, 28 Nov 2021 05:25 PM (IST) Updated:Sun, 28 Nov 2021 05:25 PM (IST)
Tata Cummins Union Election:  टाटा कमिंस यूनियन चुनावी प्रक्रिया जारी, प्रशासन सख्त
500 से अधिक लोगों के एक स्थान पर एकत्र होने पर रोक है

जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : टाटा कमिंस कर्मचारी यूनियन चुनावी प्रक्रिया में मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया, जिसमें कुल 793 सदस्यों के नाम शामिल है। इस प्रकार यूनियन चुनाव में कुल 793 कर्मचारी ही हिस्सा लेंगे। दो दिन पूर्व जिला प्रशासन से यूनियन की ओर से चुनाव कराने की अनुमति मांगी गई थी, लेकिन एसडीओ ने चुनाव की अनुमति नहीं दी थी। बावजूद इसके शनिवार को चुनावी प्रक्रिया को आगे बढ़ाया गया।

चुनाव संचालन समिति ने शनिवार को मतदाता सदस्यता सूची जारी कर दी। इसकी सूचना एसडीओ धालभूमगढ़ को मिलने के बाद जिला प्रशासन ने कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है। धालभूमगढ़ एसडीओ संदीप मीणा के मुताबिक अनुमति नहीं देने के बावजूद चुनावी प्रक्रिया जारी रही तो स्टीयरिंग कमेटी व संचालन समिति पर कार्रवाई तय है। आदेश के तहत 500 से अधिक लोगों के एक स्थान पर एकत्र होने पर रोक है जबकि कमिंस चुनाव में करीब 800 कर्मचारी शामिल होंगे।

जिला प्रशासन के आदेश व कोविड दिशा-निर्देश का रखा जायेगा ख्याल

टाटा कमिंस कर्मचारी यूनियन के नेताओं का कहना है कि जिला प्रशासन के आदेश का पालन करते हुए चुनाव कराया जाएगा। इसमें कोविड गाइड लाइन के अनुरूप ही प्रक्रिया पूरी की जाएगी। दो से तीन दिन में डिवीजनवार चुनाव होगा, ताकि कर्मचारियों की भीड़ इकठ्ठी नहीं हो। किसी डिवीजन में एक सौ से ज्यादा कर्मचारी नहीं है। अगर चुनाव पर रोक लगी तो कर्मचारियों में निराशा होगी। कर्मचारी हित में चुनाव कराना अत्यावश्यक है।

chat bot
आपका साथी