Tata Cumins Election: संजीवा रेड्डी के पाले में गया कमिंस यूनियन का चुनाव, गहराया विवाद

राकेश्वर पांडेय को भी टीसी कर्मचारी यूनियन में अध्यक्ष पद का प्रबल दावेदार बताया जा रहा है। इंटक नेता सह टीसी कर्मचारी यूनियन के पूर्व अध्यक्ष दिवंगत राजेंद्र सिंह के निधन के बाद बेरमो विधायक को यूनियन का अध्यक्ष विवादों के बीच चुना गया।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Tue, 21 Sep 2021 05:07 PM (IST) Updated:Tue, 21 Sep 2021 05:07 PM (IST)
Tata Cumins Election: संजीवा रेड्डी के पाले में गया कमिंस यूनियन का चुनाव, गहराया विवाद
इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ संजीवा रेड्डी चुनाव मामले में फैसला ले सकते हैं।

जमशेदपुर, जागरण संवाददाता। टाटा कमिंस कर्मचारी यूनियन का चुनाव अब इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. जी संजीवा रेड्डी के दरबार में पहुंच गया है। टाटा कमिंस यूनियन के सदस्यों ने इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ संजीवा रेड्डी से मुलाकात की। मुलाकात करने वालों में टीसी कर्मचारी यूनियन के स्टीयरिंग कमेटी के वरीय सदस्य एहसान अहमद सिराजी, मनोज कुमार सिंह, सुरेंद्र कुमार, रामाकांत करूआ, और कमेटी मेंबर श्रीनिवास, राममूर्ति राजू शामिल है। यूनियन नेताओं के साथ कंपनी के दो वरीय अधिकारियों को भी उपस्थित रहने की खबर है।

इधर, हैदराबाद में ही इंटक प्रदेश अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय की उपस्थिति के होने से यूनियन में तख्ता पलट की चर्चा जोरों पर है। संभावना है कि मंगलवार को इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ संजीवा रेड्डी चुनाव मामले में फैसला ले सकते हैं। यूनियन नेताओं ने लंबित यूनियन का चुनाव कराने की मांग को लेकर मांग पत्र भी सौंपा है। इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ संजीवा रेड्डी ने टीसी यूनियन नेताओं को मंगलवार को मिलने का समय दिया है। अब तक यूनियन का चुनाव अध्यक्ष के दिशा- निर्देश में टीसी कर्मचारी यूनियन का होते आ रहा है। उधर, यूनियन अध्यक्ष अनूप सिंह और टाटा कमिंस प्रबंधन के बीच कंपनी से बर्खास्त पूर्व महामंत्री अरुण सिंह को लेकर विवाद गहरा गया है। कंपनी प्रबंधन अध्यक्ष अनूप सिंह के नेतृत्व में चुनाव के लिए तैयार नहीं है। अध्यक्ष की ओर से मनोनीत चुनाव पदाधिकारी को कंपनी प्रबंधन ने बाहरी का हवाला देते हुए प्रवेश पर रोक लगा दी थी। जिसके बाद चुनाव पदाधिकारी ने साकची के एक होटल में यूनियन नेताओं से मुलाकात की।

राकेश्वर भी बताए जा रहे दावेदार

राकेश्वर पांडेय को भी टीसी कर्मचारी यूनियन में अध्यक्ष पद का प्रबल दावेदार बताया जा रहा है। इंटक नेता सह टीसी कर्मचारी यूनियन के पूर्व अध्यक्ष दिवंगत राजेंद्र सिंह के निधन के बाद बेरमो विधायक कुमार जय मंगल सिंह उर्फ अनूप सिंह को यूनियन का अध्यक्ष विवादों के बीच चुना गया। झारखंड इंटक के अध्यक्ष पद राकेश्वर पांडेय को मनोनीत किये जाने पर झारखंड इंटक में विवाद गहरा गया था। बेरमो विधायक अनूप सिंह ने इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ संजीवा रेड्डी से मुलाकात कर झारखंड इंटक का चुनाव करा अध्यक्ष बनाने की मांग की थी।

chat bot
आपका साथी