टाटा कमिंस की एजीएम आज, Tata Motors की वार्षिक आमसभा 30 को, ये हो सकते अहम फैसले

टाटा मोटर्स की 76वीं वार्षिक आमसभा इस बार खास होगी क्योंकि जमशेदपुर समेत कई प्लांट के वेज रिवीजन समझौता पर सभी मजदूरों की नजरें टिकी होंगी। मार्च 2022 यानी अगली आमसभा के पहले वेज रिवीजन समझौता जमशेदपुर के प्लांट में लंबित हो जायेगा।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Thu, 22 Jul 2021 09:57 AM (IST) Updated:Thu, 22 Jul 2021 09:57 AM (IST)
टाटा कमिंस की एजीएम आज, Tata Motors की वार्षिक आमसभा 30 को, ये हो सकते अहम फैसले
टाटा मोटर्स की वार्षिक आमसभा 30 जुलाई को होनी है।

जमशेदपुर, जागरण संवाददाता।  टाटा मोटर्स की वार्षिक आमसभा 30 जुलाई को होनी है। वहीं टाटा कमिंस की एजीएम आज गुरुवार को दोपहर में शुरू होगी। टाटा मोटर्स के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन की अध्यक्षता वाली इस ऑनलाइन मीटिंग में नए निदेशकों की नियुक्ति व नए ईडी के पद पर गिरीश वाग की बहाली प्रक्रिया पूरी होगी। टाटा कमिंस के जमशेदपुर प्लांट में प्लांट हेड की नियुक्ति की जानकारी व मनीष झा की पदोन्नति आदि की जानकारी कमिंस की एजीएम में दी जाएगी।

इसके अलावा टाटा कमिंस के जमशेदपुर प्लांट समेत पुणे, फल्टन आदि इकाइयों की भावी योजनाओं व उसके विस्तार पर चर्चा भी होगी। कंपनी के आंतरिक मामले से लेकर कंपनी के विकास पर भी रणनीति बनेगी। कर्मचारियों के बोनस व ग्रेड रिवीजन को लेकर सभी की नजर इस एजीएम पर रहेगी। कंपनी के लाभ-हानि, शेयर आदि का खुलासा भी इसमें किया जाएगा। उधर, टाटा मोटर्स की 76वीं वार्षिक आमसभा इस बार खास होगी क्योंकि जमशेदपुर समेत कई प्लांट का वेज रिवीजन समझौता पर सभी मजदूरों की नजरें टिकी होगी। मार्च 2022 यानी अगली आमसभा के पहले वेज रिवीजन समझौता जमशेदपुर के प्लांट में लंबित हो जायेगा । 31 मार्च 2022 से वेज रिवीजन जमशेदपुर में लंबित होने जा रहा है । इसके अलावा पुणे के कॉमर्शियल वाहन यूनिट में 31 अगस्त 2021 पुणे के ही पैसेंजर वाहन यूनिट में 31 मार्च 2022, मुंबई प्लांट में 31 दिसंबर 2021, लखनऊ प्लांट में 31 मार्च 2020, पंतनगर में 31 मार्च 2022, सानंद पैसेंजर वाहन प्लांट में 30 सितंबर 2020 से ही लंबित हो चुका है। जबकि यूके प्लांट में बनने वाले जगुआर लैंड रोवर के प्लांट में एक अप्रैल 2021 से लंबित है।

चंद्रशेखरन की बोर्ड आफ डायरेक्टर में मिलेगी जगह

इस एजीएम में टाटा समूह के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन को फिर से बोर्ड ऑफ डायरेक्टर में जगह दी जायेगी। इसके अलावा बोर्ड ऑफ डायरेक्टर के तौर पर मित सुहिको यामाशिता थियेरी बोलोर, कोसाराजू वी चौधरी को फिर से डायरेक्टर नियुक्त किया जायेगा। इसके अलावा गुंटेर बुशटेक की जगह एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर के पद पर गिरीश वाग को नियुक्त किया गया है। गिरीश वाग को बोर्ड ऑफ डायरेक्टर में समाहित किया जायेगा जबकि उनको एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर के पद पर भी नियुक्ति को मंजूरी दी जायेगी।

chat bot
आपका साथी