कमिस यूनियन चुनाव में प्रत्याशियों के नामों की सूची का प्रकाशन आज

टाटा कमिस की मान्यता प्राप्त टीसी कर्मचारी यूनियन चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों के नामों की सूची का प्रकाशन शुक्रवार होगी। गुरुवार को नामांकन पत्र की जांच की गयी।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 02 Dec 2021 09:15 PM (IST) Updated:Thu, 02 Dec 2021 09:15 PM (IST)
कमिस यूनियन चुनाव में प्रत्याशियों के नामों की सूची का प्रकाशन आज
कमिस यूनियन चुनाव में प्रत्याशियों के नामों की सूची का प्रकाशन आज

जासं, जमशेदपुर : टाटा कमिस की मान्यता प्राप्त टीसी कर्मचारी यूनियन चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों के नामों की सूची का प्रकाशन शुक्रवार होगी। गुरुवार को नामांकन पत्र की जांच की गयी। जांच में एक भी प्रत्याशी का नामांकन खारिज नहीं हुआ। तीन दिसंबर को प्रत्याशियों की फाइनल सूची जारी की जायेगी जबकि चार दिसंबर को दोपहर तीन बजे से शाम पांच बजे तक प्रत्याशी नामांकन वापस ले सकते है।

छह दिसंबर को निर्विरोध चुने गये प्रत्याशियों की सूची जारी की जायेगी। आठ दिसंबर को सुबह नौ से शाम चार बजे तक मतदान होगा। उसी दिन शाम पांच बजे से मतगणना होगी और परिणाम की घोषणा की जायेगी। कमेटी मेंबर के 19 पद के लिए 57 प्रत्याशियों ने नामांकन फॉर्म खरीदा था,लेकिन महिला सीट से एक प्रत्याशी ने नामांकन दाखिल नहीं किया। जिसके कारण चुनाव मैदान में अब 56 प्रत्याशी बच गये है। गुरुवार को यूनियन के चुनाव पदाधिकारी हरेंद्र प्रताप सिंह, चुनाव समिति के सदस्य रमेश यादव, सतीश यादव, मनोज कुमार सिंह, सुजीत सरकार और संदीप उपाध्याय ने नामांकन पत्रों की जांच की। पुराने छह कमेटी मेंबरों ने नहीं किया नामांकन टीसी कर्मचारी यूनियन चुनाव में पुराने छह कमेटी मेंबरों ने नामांकन नहीं किया है। नई कमेटी का कार्यकाल 2021-2024 होगा। चुनाव नहीं लड़ने वाले प्रत्याशियों में एटीपी निर्वाचन क्षेत्र से चंद्रभूषण पांडेय और अविनाश अनुपम, सीबीबीयू से पूर्व महामंत्री अरुण सिंह और सुधीर श्रीवास्तव शामिल है। पूर्व महामंत्री अरुण सिंह को कंपनी प्रबंधन ने बर्खास्त कर दिया है जबकि मेटेरियल से धीरज कुमार इस बार चुनाव नहीं लड़ रहे है। पूर्व में ही उन्होंने डिपार्टमेंट बदलने के बाद चुनाव नहीं लड़ने की घोषणा की थी। इसके अलावा सीआरबीयू से तपन कुमार महंती ने नामांकन नहीं किया है।

chat bot
आपका साथी