टाटा कमिंस ग्रेड पर चार्टर ऑफ डिमांड तैयार

टाटा कमिंस कर्मचारियों के ग्रेड रिवीजन को लेकर 84 बिंदुओं का चार्टर ऑफ डिमांड तैयार हो गया है।अब कंपनी के प्लांट हेड मनीष झा को सौंपा जाएगा।

By Edited By: Publish:Thu, 25 Apr 2019 08:29 PM (IST) Updated:Fri, 26 Apr 2019 12:58 PM (IST)
टाटा कमिंस ग्रेड पर चार्टर ऑफ डिमांड तैयार
टाटा कमिंस ग्रेड पर चार्टर ऑफ डिमांड तैयार

जमशेदपुर, जागरण संवाददाता। टाटा कमिंस कर्मचारियों के ग्रेड रिवीजन को लेकर 84 बिंदुओं का चार्टर ऑफ डिमांड तैयार हो गया है। इसे बहुत जल्द अब कंपनी के प्लांट हेड मनीष झा को सौंपा जाएगा। फिलहाल कंपनी के प्लांट हेड शहर से बाहर हैं उनके आने के साथ ही मांग पत्र सौंपा जाएगा। बीते 17 अप्रैल को ग्रेड पर हुए सेमिनार के बाद मांग पत्र बनाने का काम शुरू हुआ था।

इधर बुधवार को यूनियन कार्यकारिणी के सभी सदस्य अध्यक्ष राजेंद्र सिंह से मिलने बेरमो गए थे। वहां राजेंद्र सिंह ने मांग पत्र में शामिल बिंदुओं को गंभीरता से पढ़ा तथा कुछ पर चर्चा भी की। मांग पत्र देखने के बाद उन्होंने उसे कंपनी प्रबंधन को सौंपने का निर्देश दिया है। ऐसे में यूनियन अब मांग पत्र सौंपने के बाद ग्रेड वार्ता शुरू करने की पहल करेगी। गौरतलब हो कि यूनियन की कमेटी को भंग कर यहां स्टीय¨रग कमेटी बनाई गई है जिसमें नौ सदस्य हैं। ये सभी सदस्यों ने मिलकर ग्रेड का मांग पत्र तैयार किया है। प्रबंधन के साथ होने वाली ग्रेड वार्ता में स्टीय¨रग कमेटी के सभी सदस्य भाग लेंगे। कर्मचारियों का ग्रेड एक अप्रैल से लंबित है।

कमिंस नेताओं के बीच हुई धक्का- मुक्की की चर्चा

बीते बुधवार को बेरमो से जमशेदपुर आने के क्रम में कमिंस यूनियन के दो नेताओं के बीच हो हंगामे से लेकर धक्का-मुक्का भी हो गई। शहर आने के क्रम में एक होटल में बैठे यूनियन नेताओं के बीच पहले किसी बात को लेकर चर्चा शुरू हुई। इसी बीच वहां मौजूद यूनियन के पूर्व पदाधिकारी व एक कमेटी मेंबर आपस में भिड़ गए। कहा-सुनी के बाद धक्का मुक्की की नौबत आ गई फिर यूनियन के अन्य नेताओं ने बीच-बचाव कर मामले को शांत कराया था। यह खबर गुरुवार को कंपनी में फैल चुकी थी। गुरुवार को हरेक कर्मचारी व अधिकारी के मुख पर कल की घटना थी। सभी ने इस वाकये की निंदा की है।

chat bot
आपका साथी