टाटा कमिस में दूसरे दिन भी जिला प्रशासन का दौरा, हुई पूछताछ

टाटा कमिस कर्मचारी यूनियन की चुनावी प्रक्रिया शुरू है। यूनियन का चुनाव आठ दिसंबर को होना है लेकिन अंतिम चरण में कही इस पर ग्रहण नहीं लगे इसे लेकर कर्मचारियों में ऊहापोह की स्थिति बनी हुई है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 05 Dec 2021 05:00 AM (IST) Updated:Sun, 05 Dec 2021 05:00 AM (IST)
टाटा कमिस में दूसरे दिन भी जिला प्रशासन का दौरा, हुई पूछताछ
टाटा कमिस में दूसरे दिन भी जिला प्रशासन का दौरा, हुई पूछताछ

जासं, जमशेदपुर : टाटा कमिस कर्मचारी यूनियन की चुनावी प्रक्रिया शुरू है। यूनियन का चुनाव आठ दिसंबर को होना है, लेकिन अंतिम चरण में कही इस पर ग्रहण नहीं लगे, इसे लेकर कर्मचारियों में ऊहापोह की स्थिति बनी हुई है। जिला प्रशासन व यूनियन के बीच चल रहे खेल से चुनाव होगा या फिर टल जाएगा यह चर्चा का विषय बना हुआ है। चुनावी प्रक्रिया पूरी रफ्तार से चल रही है तथा कर्मचारी इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं।

इसी बीच शनिवार को दूसरे दिन जिला प्रशासन के निर्देश पर विभाग के कनीय अधिकारियों की एक टीम कंपनी पहुंची थी। वहां फिर कंपनी अधिकारियों व यूनियन नेताओं से सवाल-जवाब हुआ। पूछा गया कि कोविड के बीच चुनाव कराना इतना क्यों आवश्यक है। जिला प्रशासन के आदेश के बाद भी चुनावी प्रक्रिया तेजी से चल रही है। इस पर यूनियन ने कहा कि कर्मचारी हित में चुनाव आवश्यक है। कर्मचारियों की मांग पर ही यूनियन चुनाव कराया जा रहा है। कर्मचारियों का ग्रेड, बोनस समेत कई ऐसे मुद्दे हैं जिसका समाधान बगैर यूनियन का असंभव है। प्रशासन की टीम ने यूनियन नेताओं की बातें सुनी। कहा कि इन सभी बातों की जानकारी उपर वाले अधिकारी को दी जाएगी फिर आगे जो निर्णय होगा किया जाएगा।

वहीं एक दिन पूर्व शुक्रवार को श्रम विभाग का एक प्रतिनिधिमंडल कंपनी पहुंचकर वहां के अधिकारियों के साथ बातचीत की। चुनावी प्रक्रिया का जायजा लिया। श्रम अधीक्षक व कारखाना निरीक्षक ने कई सवाल पूछे। इस पर प्रबंधन ने कोविड नियमानुसार के तहत चुनाव कराने की बात कही। इस पर छह दिसंबर को डीएलसी ने यूनियन नेताओं को अपने यहां तलब किया है।

chat bot
आपका साथी