टेल्को सिविल मेंटेनेंस के कामगारों के मामले में नहीं हुई वार्ता Jamshedpur News

टेल्को में सिविल मेंटेनेंस के काम करने वाले हड़ताली एआरसी कामगारों के मुद्दे पर गुरुवार को उप श्रमायुक्त राजेश प्रसाद की मध्यस्थता में त्रिपक्षीय वार्ता नहीं हो सकी।

By Vikas SrivastavaEdited By: Publish:Thu, 13 Aug 2020 08:37 PM (IST) Updated:Thu, 13 Aug 2020 08:37 PM (IST)
टेल्को सिविल मेंटेनेंस के कामगारों के मामले में नहीं हुई वार्ता Jamshedpur News
टेल्को सिविल मेंटेनेंस के कामगारों के मामले में नहीं हुई वार्ता Jamshedpur News

जमशेदपुर (जासं) । टेल्को में सिविल मेंटेनेंस के काम करने वाले हड़ताली एआरसी कामगारों के मुद्दे पर गुरुवार को उप श्रमायुक्त राजेश प्रसाद की मध्यस्थता में त्रिपक्षीय वार्ता नहीं हो सकी। जुस्को की ओर से टेल्को में ठेका मजदूरों से काम कराया जाता है, जो पिछले 15 दिनों से हड़ताल पर हैं। ये अपनी न्यूनतम मजदूरी, काम से हटाने के बाद सेटलमेंट आदि मांग को लेकर कांग्रेस नेता आनंद बिहारी दूबे के नेतृत्व में आंदोलनरत हैं।

इधर, गुरुवार को डीएलसी के मुताबिक मजदूरों द्वारा दो दिनों के अंतराल में अलग- अलग अपना प्रतिनिधि का नाम उपलब्ध कराए गये जिससे असमंजस की स्थिति आ गयी। वार्ता की अगली तिथि 20 अगस्त को निर्धारित की गई है। वार्ता की तिथि से दो दिन पहले मजदूरों को वार्ता में शामिल होने वाले दो प्रतिनिधियों के नाम आवेदन के माध्यम से सूचित करने के लिए कहा गया है।

chat bot
आपका साथी