TAKU ELECTION : ग्रेजुएट कॉलेज की किरण दुबे और दारा सिंह का नामांकन रद

TAKU ELECTION News. टाकु चुनाव में उपाध्यक्ष पद की प्रत्याशी डा. किरण दुबे और डा. दारा सिंह गुप्ता का नामांकन हार्ड कापी जमा न किए जाने के कारण रद कर दिया गया। अब इस पद पर केवल सात प्रत्‍याशी ही चुनाव मैदान में बचे हैं जिनके बीच मुकाबला होगा।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Sun, 24 Jan 2021 11:34 AM (IST) Updated:Sun, 24 Jan 2021 11:34 AM (IST)
TAKU ELECTION : ग्रेजुएट कॉलेज की किरण दुबे और दारा सिंह का नामांकन रद
शिक्षक संघ के चुनाव में पहली बार सारे स्थाई शिक्षक भाग लेंगे।

जमशेदपुर, जासं। कोल्हान विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (टाकु) चुनाव में ग्रेजुएट कालेज की शिक्षिका डा. किरण दुबे तथा कोल्हान विश्वविद्यालय के एनएसएस को-ऑर्डिनेटर डा. दारा सिंह गुप्ता का नामांकन रद हो गया है। चुनाव संंचालन समिति के सदस्य सुभाष चंद दास ने बताया कि उपाध्यक्ष पद की प्रत्याशी डा. किरण दुबे और डा. दारा सिंह गुप्ता का नामांकन हार्ड कापी जमा न किए जाने के कारण रद कर दिया गया।

अब इस पर सात प्रत्याशी मैदान में बचे हैं। इस पद पर पांच पदों के लिए चुनाव होना है। इसमें एक प्रीति बाला सिन्हा ने क्षेत्रीय सचिव के पद पर भी नामांकन भरा है। इस पद में दो प्रत्याशियों ने नामांकन भरा है। दो पद के लिए दो प्रत्याशी होने के कारण इसे निर्विरोध माना जाएगा। इस कारण माना जा रहा है कि प्रीति बाला सिन्हा उपाध्यक्ष पद से अपना नाम वापस लेगी। उपाध्यक्ष पद पर सर्वसम्मति बनाए जाने का प्रयास किया जा रहा है, कोई एक शिक्षक इस पद से अपना नाम वापस ले लेंगे। इसके बाद इसमें भी पांचों पद निर्विरोध हो जाएंगे। कोषाध्यक्ष पद पर सर्वसम्मति बनती दिख रही है। रविवार और सोमवार को नाम वापसी तथा सोमवार की शाम को फाइनल प्रत्याशियों की की सूची जारी होगी। इसके बाद पूरी स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।

पहली बार सारे शिक्षक करेंगे मतदान

कोल्हान विश्वविद्यालय शिक्षक संघ के चुनाव में इस बार पहली बार सारे स्थाई शिक्षक भाग लेंगे। चाहे वह संगठन में हो या न हो। बस अध्यापन कार्य से जुड़ा हुआ होना चाहिए। विश्वविद्यालय के किसी पद पर नहीं होना चाहिए। कुल मिलाकर 165 शिक्षक इस चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

बदलाव की चल रही बयार : डा. राजीव

टाकु चुनाव के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी को-आपरेटिव कालेज के शिक्षक डा. राजीव कुमार ने कहा कि इस बार अच्छी बात यह है कि बदलाव की बयार चल रही है। सभी पदों पर सर्वसम्मति करने का प्रयास तेज हो गया है। कई पदों में सफलता भी मिल रही है। उपाध्यक्ष व कोषाध्यक्ष पद पर सर्वसम्मति लगभग बन चुकी है। अध्यक्ष पद पर भी इसके आसार नजर आ रहे हैं। सभी पदों पर सर्वसम्मति होने के लिए संगठन के पदाधिकारी, मार्गदर्शन सभी प्रयास कर रहे हैं। 

chat bot
आपका साथी