Gharelu Nuskhe : सर्दी के मौसम में ये फल जरूर खाएं, मिलेंगे गजब के फायदे

Sweet Potatoes Benefits शकरकंद का नाम तो आपने सुना ही होगा। अंग्रेजी में इसे मीठा आलू यानी स्वीट पोटैटो कहा जाता है। ग्रामीण इलाके में इसे अलुआ के नाम से भी जाना जाता है। यह कई रोगों को दूर भगाता है। जानिए कैसे...

By Jitendra SinghEdited By: Publish:Wed, 01 Dec 2021 11:45 AM (IST) Updated:Wed, 01 Dec 2021 11:45 AM (IST)
Gharelu Nuskhe : सर्दी के मौसम में ये फल जरूर खाएं, मिलेंगे गजब के फायदे
Gharelu Nuskhe : सर्दी के मौसम में ये फल जरूर खाएं, मिलेंगे गजब के फायदे

जमशेदपुर : ठंड के मौसम में खान-पान पर विशेष ध्यान देने की जरूरत होती है। कुछ फल एेसे होते हैं जो ठंड में ही मिलते हैं जो आपको कई तरह से फायदा पहुंचता है। इसी में एक शकरकंद है। शकरकंद ठंड के दिन में जरूर खाने चाहिए। इसके फायदे जानकर आप चौंक जाएंगे। शकरकंद में मौजूद पोषक तत्व डाइजेशन से लेकर स्किन हेल्थ के लिए बेहद फायदेमंद हैं। इसे खाने से मेटाबॉलिज्म बूस्ट होगा और इम्युनिटी भी मजबूत होगी।

शकरकंद खाने से होने वाले फायदे

शरीर का रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ता : शरीर का रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होने से कई तरह के रोग घेर लेता है। एेसे में अगर आपके शरीर का रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाना हो तो ठंड के दिन में शकरकंद जरूर खाएं। यह आपका रोग प्रतिरोधक बढ़ाने का काम करता है। शकरकंद विटामिन-डी का भी अच्छा सोर्स माना जाता है।

स्किन के लिए फायदेमंद

आपने देखा होगा कई लोग स्किन की बीमारी से परेशान होते हैं। एेसे में वैसे लोग शकरकंद का सेवन कर सकते हैं। ये किसी तरह का नुकसान नहीं करता बल्कि फायदे करता है। दरअसल, शकरकंद में कैरोटेनॉयड्स की उच्च मात्रा होती है, जो एक एंटी ऑक्सीडेंट है।

भरपूर एनर्जी देता

शकरकंद आपको शरीरिक रूप से भी मजबूत बनाता है। इसे खाने से आपको भरपूर एनर्जी मिलता है। शकरकंद में विटामिन बी-6 पाया जाता है। ये मेटाबॉलिज्म और नर्वस सिस्टम को ठीक रखता है। शकरकंद में फाइबर की भरपूर मात्रा होती है और ये डाइजेशन के लिए अच्छा होता है।

ब्लड प्रेशर को करता नियंत्रण

अगर आप ब्लड प्रेशर के मरीज हैं तो आप शकरकंद जरूर खाएं। इसे खाने से आपका ब्लड प्रेशर नियंत्रण में रहेगा। ठंड के दिनों में ब्लड प्रेशर को नियंत्रण रखना अति आवश्यक होता है। शकरकंद में पोटैशियम भरपूर मात्रा में होती है, जो ब्लड प्रेशर को नियंत्रण में रखता है।

ब्रेन हेल्थ के लिए फायदेमंद

शकरकंद ब्रेन हेल्थ के लिए भी फायदेमंद होता है। शकरकंद में मौजूद कोलीन मस्तिष्क के विकास और मैंगनीज याददाश्त में सुधार लाने का कार्य करता है।

कैंसर के खतरा भी कम

शकरकंद खाने से कैंसर होने का खतरा भी कम हो जाता है। शकरकंद में मौजूद बीटा कैरोटीन स्तन और ओवेरियन कैंसर के खतरे को कम कर सकता है। शकरकंद में विटामिन ए की भरपूर मात्रा होती है, जो महिलाओं की प्रजनन क्षमता में सुधार करता है।

मधुमेह भी रहता नियंत्रण में

शकरकंद खाने से मधुमेह भी नियंत्रण में रहता है। एेसे में अगर आप मधुमेह के रोगी हैं तो शकरकंद का सेवन जरूर करें। शकरकंद मधुमेह का पारंपरिक उपचार है। इसमें जटिल कार्बोहाइड्रेट हार्मोन होते हैं, जो ब्लड शुगर को स्थिर रखता है।

chat bot
आपका साथी