Swarnrekha Mahotsav in Jamshedpur : मकर संक्रांति पर स्वर्णरेखा नदी की हुई पूजा, उतारी गई आरती

Swarnrekha Mahotsav. मकर संक्रांति पर स्वर्णरेखा क्षेत्र विकास ट्रस्ट और युगांतर भारती के तत्वावधान में गुरुवार को सोनारी दोमुहानी स्थित नदी तट पर नदी पूजन कर स्वर्णरेखा महोत्सव मनाया गया। इस मौके पर स्‍वर्णरेखा नदी की आरती उतारने के साथ पूजा की गई।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Thu, 14 Jan 2021 04:43 PM (IST) Updated:Thu, 14 Jan 2021 04:43 PM (IST)
Swarnrekha Mahotsav in Jamshedpur : मकर संक्रांति पर स्वर्णरेखा नदी की हुई पूजा, उतारी गई आरती
स्‍वर्णरेखा महोत्‍सव के दौरान नदी की आरती उतारते लोग। जागरण

जमशेदपुर, जासं। मकर संक्रांति पर स्वर्णरेखा क्षेत्र विकास ट्रस्ट और युगांतर भारती के तत्वावधान में गुरुवार को सोनारी, दोमुहानी स्थित नदी तट पर नदी पूजन कर स्वर्णरेखा महोत्सव मनाया गया। इस मौके पर स्‍वर्णरेखा नदी की आरती उतारने के साथ पूजा की गई। 

कार्यक्रम में अतिथि के रूप में नदी एवं पर्यावरण विशेषज्ञ डॉ दिनेश मिश्र, समाजसेवी एवं उद्योगपति रमेश अग्रवाल, सिंहभूम चैंबरर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के अध्यक्ष अशोक भालोटिया तथा जमशेदपुर को-आॅपरेटिव कालेज के जंतु विज्ञान विभाग के सेवानिवृत्त शिक्षक प्रो. केके शर्मा विशेष रूप से उपस्थित थे। गाजा-बाजा के साथ स्वर्णरेखा क्षेत्र विकास ट्रस्ट के सदस्य एवं उपस्थित अतिथि नदी तट पर पहुंचे, जहां पंडित विनोद पांडेय ने विधि-विधान के साथ पूजन संपन्न कराया। 

16 वर्षों से हो रहा आयोजन

पूजन के पश्चात ट्रस्ट के मुख्य ट्रस्टी अशोक गोयल ने अपने संबोधन में कहा कि झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री तथा जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय के मार्गदर्शन से स्वर्णरेखा क्षेत्र विकास ट्रस्ट और युगांतर भारती के संयुक्त तत्वावधान में स्वर्णरेखा महोत्सव का कार्यक्रम 16 वर्षों से हो रहा है। स्वर्णरेखा नदी की सफाई के लिए ट्रस्ट की ओर से निरंतर प्रयास किया जाता रहा है। इस दिशा में कई कार्य हुए हैं, परंतु अभी भी लोगों को जागरूक किए जाने की आवश्यकता है।

कार्यक्रम में ये रहे मौजूद

कार्यक्रम में मुख्य रूप से ट्रस्ट के ट्रस्टी आशुतोष राय, सुबोध श्रीवास्तव, आकाश शाह, पप्पू सिंह सूर्यवंशी, राघवेंद्र प्रताप सिंह, अजय सिन्हा, सन्नी सिंह, मुकुल मिश्रा, कुलविंदर सिंह पन्नु, हरेराम सिंह, संजीव आचार्य, ब्यूटी तिवारी, प्रवीण सिंह, चुन्नु भूमिज, संतोष भगत, अरविंद महतो, धर्मेंद्र प्रसाद, वंदना नामता, कन्हैया ओझा, जीतू पांडेय, मिष्टु सोना, किरण सिंह, सुशीला सिंह, पंकज गुप्ता, सुनीता सिंह, रविशंकर सिंह सहित विभिन्न संगठनों के लोग उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी