Swachh Survekshan 2021 : मानगो नगर निगम इलाके को अव्वल बनाने के लिए पेंटिंग का सहारा

Swachh Survekshan 2021. स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 में मानगो नगर निगम क्षेत्र को बेहतर अंक के साथ ही देश में बेहतर रैंकिंग पाने के लिए मानगो नगर निगम की ओर से आम जनता को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए लगातार नए-नए प्रयोग किए जा रहे हैं।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Sat, 27 Feb 2021 03:52 PM (IST) Updated:Sat, 27 Feb 2021 03:52 PM (IST)
Swachh Survekshan 2021 : मानगो नगर निगम इलाके को अव्वल बनाने के लिए पेंटिंग का सहारा
मानगो नगर निगम क्षेत्र के चौक - चौराहों की दीवारों पर आकर्षक पेंटिंग कराइ जा रही है।

जमशेदपुर, जासं। स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 में मानगो नगर निगम क्षेत्र को बेहतर अंक के साथ ही देश में बेहतर रैंकिंग पाने के लिए मानगो नगर निगम की ओर से आम जनता को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए लगातार नए-नए प्रयोग किए जा रहे हैं। इसी क्रम में मानगो नगर निगम क्षेत्र के चौक - चौराहों की दीवारों पर आकर्षक पेंटिंग कराइ जा रही है।

मानगो नगर निगम के कार्यपालक पदाधिकारी दीपक सहाय ने बताया कि निगम के सभी कर्मचारियों को स्वच्छता के प्रति उनके दायित्व की जिम्मेवारी दे दी गई है। दीपक सहाय ने बताया कि स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 के लिए मानगो नगर निगम के विभिन्न क्षेत्रों में एवं चौक -चौराहों तथा सामुदायिक शौचालय आदि सार्वजनिक स्थानों की दीवारों पर स्वच्छता जागरूकता संबंधी पोस्टर एवं वॉल पेंटिंग कराए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि पेंटिंग के माध्यम से लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिए जा रहे हैं। इसके साथ ही फीडबैक कैंप /जागरूकता कैंप का आयोजन विभिन्न क्षेत्रों में किए जा रहे हैं। लोगों से सिटीजन फीडबैक देने के लिए अनुरोध किए जा रहे हैं ताकि अधिक से अधिक लोग इसमें शामिल हो सकें। 

chat bot
आपका साथी