सूर्य सिंह बेसरा उर्फ सूर्यावतार "देवदूत" राजनीति और आध्यात्मिक दोनों भूमिका में सक्रिय रहेंगे, नौ जून को वृहद झारखंड का लेंगे संकल्प

आजसू के संस्थापक व पूर्व विधायक सूर्य सिंह बेसरा उर्फ सूर्यावतार देवदूत ने मंगलवार को कहा कि वे राजनीति से दूर नहीं रह सकते। अब वे अध्यात्म और राजनीति दोनों में सक्रिय रहेंगे। वह इस बात की घोषणा भगवान बिरसा मुंडा के शहादत दिवस नौ जून को करेंगे।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Tue, 08 Jun 2021 11:07 AM (IST) Updated:Tue, 08 Jun 2021 11:07 AM (IST)
सूर्य सिंह बेसरा उर्फ सूर्यावतार "देवदूत" राजनीति और आध्यात्मिक दोनों भूमिका में सक्रिय रहेंगे, नौ जून को वृहद झारखंड का लेंगे संकल्प
राजनीतिक के साथ-साथ आध्यात्मिक जीवन की ओर रूख करने वाले पूर्व विधायक सूर्य सिंह बेसरा

जमशेदपुर, जासं। आजसू के संस्थापक व पूर्व विधायक सूर्य सिंह बेसरा उर्फ सूर्यावतार "देवदूत" ने मंगलवार को कहा कि वे राजनीति से दूर नहीं रह सकते। अब वे अध्यात्म और राजनीति दोनों में सक्रिय रहेंगे। वह इस बात की घोषणा भगवान बिरसा मुंडा के शहादत दिवस नौ जून को करेंगे। बेसरा ने कोरोना संक्रमण से जंग जीतने के बाद 30 मई को नई जिंदगी आध्यात्मिक तरीके से जीने की घोषणा की थी। फिर एक सप्ताह बाद बेसरा ने अचानक राजनीतिक की ओर करवट ले ली और अध्यात्म के साथ-साथ राजनीति में सक्रिय होने का ऐलान कर दिया। बेसरा के अनुसार जब वे कोरोना से संक्रामित होकर कर 22 दिनों तक काफी नाजुक स्थिति में थे, तब उनका एक वीडियो वायरल हुआ था, जो बहुत ही नाजुक और भावुक क्षण था। उसके बाद उन्होंने राजनीति से सन्यास लेकर आध्यात्मिक जिंदगी की नई पारी की शुरुआत करने की घोषणा की थी।

समर्थकों के आग्रह पर बदला निर्णय

बेसरा के अनुसार इस बीच लगातार करीब एक महीने तक प्रतिदिन सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर आध्यात्मिकता का संदेश प्रचारित और प्रसारित करता रहा। इस दौरान उनके समर्थकों द्वारा प्रतिक्रिया आई कि सूर्य सिंह बेसरा एक बहुआयामी प्रतिभाशाली व्यक्तित्व है और उनका झारखंड राज्य के निर्माण में बहुत बड़ी भूमिका रही है। इसलिए आध्यात्मिक के साथ साथ राजनीतिक में भी सक्रिय रहना चाहिए। लोगों का तर्क है कि अगर भगवा वस्त्र धारी संन्यासी अजय सिंह बिष्ट उर्फ योगी आदित्यनाथ राजनीति में सक्रिय रहकर सत्ताधारी हो सकते हैं, तो सूर्य सिंह बेसरा और सूर्यावतार देवदूत क्यों नहीं। इन्हीं सुझावों के मद्देनजर बेसरा ने दोबारा राजनीति में सक्रिय रहने का संकल्प लिया है।

chat bot
आपका साथी