तीन लाख की आबादी में एक भी आधार केंद्र नहीं होना आश्चर्यजनक : कुणाल षाडंगी

Jamshedpur Politics भाजपा नेता विकास सिंह ने मानगो की समस्याओं को लेकर मंगलवार को महेंद्र मैरिज हॉल डिमना रोड मानगो में बैठक का आयोजन किया जिसमें भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी भी शामिल हुए। ये रही पूरी जानकारी।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Tue, 20 Jul 2021 05:15 PM (IST) Updated:Tue, 20 Jul 2021 05:15 PM (IST)
तीन लाख की आबादी में एक भी आधार केंद्र नहीं होना आश्चर्यजनक : कुणाल षाडंगी
मानगो के महेंद्र मैरिज हॉल में भाजपा नेता विकास सिंह द्वारा आयोजित बैठक में शामिल लोग

जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : भाजपा नेता विकास सिंह ने मानगो की समस्याओं को लेकर मंगलवार को महेंद्र मैरिज हॉल डिमना रोड मानगो में बैठक का आयोजन किया, जिसमें भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी भी शामिल हुए। इसमें स्थानीय लोगों ने इस बात पर आश्चर्य जताया कि तीन लाख की आबादी वाले मानगो में आधार कार्ड बनाने का एक भी केंद्र नहीं है।

इसके साथ ही लोगों ने साफ-सफाई का मुद्दा भी जोर-शोर से रखा और कहा कि जो रसूखदार और सत्ताधारी दल से जुड़े हुए लोग हैं, उन्हीं के घर के पास नाली सफाई होती है। आम लोगों के घर के पास गंदगी का अंबार पड़ा रहता है। उनकी शिकायतों को कोई सुनने वाला नहीं रहता। नगर निगम द्वारा फागिंग, सैनिटाइजेशन और झाड़ू मारने वाले कर्मचारी क्षेत्र में मौजूद नेता की बात सुनते हैं। नेता जहां-जहां बोलते हैं, वहां-वहां सफाई होती है। बाकी जगह साफ सफाई नहीं होने से मानगो की स्थिति नारकीय हो गई है। एमजीएम अस्पताल के बारे में चर्चा करते हुए लोगों ने बताया कि मानगो में रोज कमाने-खाने वाले लोग अधिक रहते हैं, जो पैसे के अभाव में मजबूरन एमजीएम अस्पताल में अपना इलाज कराते हैं। वहां की स्थिति इतनी बदतर हो गई कि लोग अपनी बीमारी से नहीं, बल्कि वहां की व्यवस्था से मौत के काल में समा जाते हैं। एमजीएम अस्पताल से वापस लौटने की गारंटी लोगों को नहीं होती है। अस्पताल के सारे उपकरण खराब हैं।

इस बात पर भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी ने कहा कि जल्द ही एक प्रतिनिधिमंडल रांची जाकर स्वास्थ्य सचिव से मिलकर एमजीएम अस्पताल की दुर्दशा के बारे में बताएगा। इसी क्रम में भाजपा नेता विकास सिंह ने बिजली के झूलते हुए तारों का मुद्दा छेड़ दिया। विकास ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि मानगों में बिजली के कमजोर तार से कभी भी बड़ी घटना घट सकती है। इसके बाद सफाई के मुद्दे पर कहा कि हर वर्ष मानसून से पहले बड़े नाले की सफाई होती थी, इस बार सफाई नहीं हो पाने के कारण अनेक मकान जो नाले के किनारे बसे हुए हैं, हल्की बारिश में जलमग्न हो जा रहे हैं।

बैठक में राजेश साहू, रघुनंदन सिंह, सुखदेव गिरी, राकेश लोधी, संजय श्रीवास्तव, शिव साहू, दुर्गा दत्ता, उमाशंकर मंडल, बंटी गुप्ता, जितेंद्र साहू, राज मिश्रा, नागमणि सिंह, बबुआ सिंह, मनोज

ओझा, राम सिंह कुशवाहा, राहुल मालाकार, लक्ष्मण सिंह, अजय लोहार, मनोज शर्मा, अजय मंडल, विजय ओझा, अजय गोराई, संजू देवी समेत कई लोग उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी