साली से सुरंजन का चल रहा था प्रेम संबंध, इस वजह से खो बैठा आपा एवं मार ली गोली

सुरंजन मिश्रा का प्रेम संबंध 20 साल से भाई की साली के साथ चल रहा था जो अब शादी-शुदा है। साली और उसके पति के बीच कुछ साल तक विवाद चला। पति-पत्नी अलग रहने लगे। सुरंजन मिश्रा इस भ्रम में रहा कि उसकी शादी प्रेमिका से हो जाएगी।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Sun, 11 Jul 2021 05:11 PM (IST) Updated:Sun, 11 Jul 2021 05:11 PM (IST)
साली से सुरंजन का चल रहा था प्रेम संबंध, इस वजह से खो बैठा आपा एवं मार ली गोली
जमशेदपुर में खुद को गोली मारनेवाला सुरंजन मिश्रा । फाइल फोटो

जमशेदपुर, जागरण संवाददाता। जमशेदपुर के साकची सब्जी मंडी स्थित धनंजय कुमार के भाजपा कार्यालय में बुधवार दोपहर सुरंजन मिश्रा ने पिस्टल सटाकर कनपट्टी में गोली मार खुदकुशी कर ली थी। इस मामले में साकची थाना के इंस्पेक्टर कृणाल कुमार ने मृतक के भाई और भामी समेत कई से पूछताछ की जिसमें ये बात सामने आई।

सुरंजन मिश्रा का प्रेम संबंध 20 साल से भाई की साली के साथ चल रहा था जो अब शादी-शुदा है। साली और उसके पति के बीच कुछ साल तक विवाद चला। पति-पत्नी अलग रहने लगे। सुरंजन मिश्रा इस भ्रम में रहा कि उसकी शादी प्रेमिका से हो जाएगी। जब तक प्रेमिका पति से अलग रही। उससे बातचीत करती रही। बाद में सुरंजन को उसके भाई और रिश्तेदारों ने बताया कि गफलत में नहीं रहे। प्रेमिका और उसके पति के बीच का विवाद सुलझ गया है। वह पति के साथ रह रही है। रांची में है। बावजूद सुरंजन को विश्वास नहीं हुआ। प्रेमिका के साथ पति की तस्वीर जब उसे दिखाई गई तो आभास हुआ। घर वाले सही बोल रहे हैं और वह धोखे का शिकार हो रहा। प्रेमिका से वह बातचीत करता रहा। कुछ अनबन भी दोनों के बीच शुरू हो गई। घर वालों उसे दूसरे से शादी कर लेने कहा पर वह तैयार नहीं हुआ।

प्रेमिका से बातचीत नहीं होने पर मार ली गोली

घटना के दिन कुछ ऐसा ही हुआ। प्रेमिका को काफी फोन लगाया, लेकिन फोन पर बातचीत नही हो पाई। परेशान होकर उसने पिस्टल से गोली मार खुदकुशी कर ली। गोली सिर से आर-पार हो गई थी। गौरतलब है कि मृतक बिहार के सहरसा जिले के नोहट्टा थाना क्षेत्र बलिवा ग्राम का निवासी था। अपने भांजा धनंजय कुमार के सब्जी कारोबार का काम देखता था। पुलिस ने घटनास्थल से पिस्टल और एक खोखा बरामद किया था। एक सुसाइड नोट भी मिला था। इसमें घटना के कारणों का विस्तार से जिक्र था।

chat bot
आपका साथी