कुपोषण व खून की कमी से दो साल के सबर बच्चे की मौत

कोल्हान में कुपोषण का कलंक गहरा होते जा रहा है। शनिवार को महात्मा गांधी मेमोरियल अस्पताल में एक सबर बच्चे की मौत हो गई।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 19 Jan 2020 08:15 AM (IST) Updated:Sun, 19 Jan 2020 08:15 AM (IST)
कुपोषण व खून की कमी से दो साल के सबर बच्चे की मौत
कुपोषण व खून की कमी से दो साल के सबर बच्चे की मौत

जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : कोल्हान में कुपोषण का कलंक गहरा होते जा रहा है। शनिवार को महात्मा गांधी मेमोरियल (एमजीएम) मेडिकल कॉलेज अस्पताल में दो साल के एक सबर बच्चे की मौत हो गई।

घाटशिला के बुरुडीह स्थित रामचंद्रपुर निवासी काला सबर के दो वर्षीय पुत्र मास्टर कृष्णा सबर को शुक्रवार की रात करीब दस बजे एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया। तब उसे सांस लेने में काफी परेशानी हो रहा था। इसके तीन घंटे के बाद करीब एक बजे उसकी मौत हो गई। चिकित्सकों का कहना है कि बच्चे की जान बचाने का हर संभव प्रयास किया गया। बच्चे का वजन काफी कम था। उम्र दो साल और वजन पांच किलोग्राम। साथ ही बच्चे के शरीर में खून की भी ज्यादा कमी थी। इस उम्र में एक स्वस्थ बच्चे का वजन दस किलो होनी चाहिए। शनिवार को एंबुलेंस के माध्यम से शव को भेजा गया। पूर्वी सिंहभूम जिले में सबर जनजाति विलुप्तप्राय जनजाति घोषित है।

----------

जिले में 49 फीसद बच्चे कुपोषण के शिकार

नेशनल हेल्थ सर्वे (2015-16) के अनुसार पूर्वी सिंहभूम जिले में 49 फीसद लोग कुपोषण के शिकार हैं। वहीं जिला समाज कल्याण विभाग का दावा है कि उनके यहां 20 फीसद लोग कुपोषण के शिकार हैं।

-----------

शिशु का वजन नहीं बढ़ने के ये मुख्य कारण

- बच्चे को पौष्टिक आहार नहीं मिल पा रहा है।

- शिशु के साफ-सफाई पर ध्यान नहीं देना।

- बच्चे के लिए नींद है महत्वपूर्ण।

- बच्चों के पेट में कीड़ों की वजह से भी उनका वजन नहीं बढ़ता।

- बच्चे को ज्यादा रोने न दें।

---------

उम्र के हिसाब से वेट चार्ट

- न्यूबोर्न बेबी : न्यूबोर्न बेबी की उम्र के हिसाब से लड़के का वजन 3.3 किलोग्राम व लड़की का वजन 3.2 किलोग्राम होना चाहिए।

------------

तीन से पांच और छह से आठ महीने के बच्चे : तीन महीने के लड़कों का वजन कम से कम छह किलोग्राम और लड़कियों का 5.4 किलोग्राम वजन होना चाहिए। यदि बच्चा छह से आठ महीने का है तो इस हिसाब से लड़कों का वजन 7.8 किलोग्राम और लड़कियों का 7.2 किलोग्राम होना चाहिए।

-------------

नौ से 11 और दो साल के बच्चे : नौ से 11 साल की महीने में लड़कों का वजन 9.2 किलोग्राम और लड़कियों का वजन 8.6 किलोग्राम होना चाहिए। एक साल के लड़के का वजन 10.2 किलोग्राम और लड़की का 9.5 किलोग्राम होना चाहिए। दो साल की उम्र के हिसाब से लड़कों का वजन 12.3 किलोग्राम और लड़कियों का 11.8 किलोग्राम होना चाहिए।

------------

तीन से पांच पांच साल के बच्चे : तीन से चार साल की उम्र में लड़कों और लड़कियों का वजन 14 से 16 किलोग्राम तक होना चाहिए। 5 साल की उम्र में लड़कों का वजन 18.7 किलोग्राम और लड़कियों का 17.7 किलोग्राम होना चाहिए।

-------------

छह से आठ साल की उमर के बच्चे : छह साल की उम्र में लड़कों का सही वजन 20.7 किलोग्राम और लड़कियों का 19.5 किलोग्राम होता है। इसके अलावा सात से आठ साल की उम्र में लड़कों का सही वजन 22 से 25 किलोग्राम होना चाहिए।

chat bot
आपका साथी