Jamshedpur के ग्रेजुएट काॅलेज की इंटर की छात्राएं फंसी बडी मुसीबत में, जानिए क्या है मामला

त्रुटियों के निराकरण के लिए छात्राएं प्रिंसिपल चैंबर और उसके बाद जिला शिक्षा पदाधिकारी के कार्यालय का चक्कर लगा रही हैं। अंत में उन्हें रांची जाने को कहा जा रहा है। कोविड काल में छात्राएं जाएं तो कहां जाएं यह समझ में नहीं आया।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Fri, 16 Apr 2021 01:44 PM (IST) Updated:Fri, 16 Apr 2021 01:44 PM (IST)
Jamshedpur के ग्रेजुएट काॅलेज की इंटर की छात्राएं फंसी बडी मुसीबत में,  जानिए क्या है मामला
ग्रेजुएट कॉलेज की एक छात्रा ने आत्मदाह करने का प्रयास किया था।

जमशेदपुर, जासं। ग्रेजुएट कॉलेज में इंटर के एडमिट कार्ड में इस बार भी कई त्रुटियां हैं। इन त्रुटियों के निराकरण के लिए छात्राएं प्रिंसिपल चैंबर और उसके बाद जिला शिक्षा पदाधिकारी के कार्यालय का चक्कर लगा रही हैं। अंत में उन्हें रांची जाने को कहा जा रहा है। कोविड काल में छात्राएं जाएं तो कहां जाएं यह समझ में नहीं आया।

दरअसल, कई छात्राओं में 11वीं कक्षा के दौरान कई विषयों को परिवर्तन कराया था, लेकिन परिवर्तन के अनुसार एडमिट कार्ड नहीं जारी हुआ। जिस छात्रा ने अंग्रेजी विषय रखा उसे एडमिट कार्ड में बांग्ला दिखाया गया। जिस छात्रा ने हिंदी को अपना विषय रखा उस जगह बांग्ला लिखा हुआ है। लगभग एक दर्जन छात्राओं के साथ ऐसा हुआ है। छात्राओं ने प्रिंसिपल व जिला शिक्षा पदाधिकारी को इस संबंध में आवेदन दिया है। अब तक इसका निराकरण नहीं हुआ है। परीक्षाएं सामने हैं। छात्राओं को समझ में नहीं आ रहा है कि वे क्या करें। छात्राएं मानसिक रूप से परेशान हो रही हैं।

एक छात्रा ने आत्मदाह करने का प्रयास किया था

मालूम हो कि पिछले वर्ष इसी तरह की परेशानियों के कारण ग्रेजुएट कॉलेज की एक छात्रा ने आत्मदाह करने का प्रयास किया था, लगभग छह छात्राएं परीक्षा दे नहीं पाई थी। समय रहते अगर छात्राओं के एडमिट कार्ड में सुधार नहीं किया गया तो स्थिति विस्फोटक हो सकती है और छात्राओं का भविष्य खराब हो सकता है।

chat bot
आपका साथी