संगठन को बूथ स्तर पर करें मजबूत : किसलय

भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के पूर्वी सिंहभूम ग्रामीण जिला कार्यसमिति की बैठक बुधवार को घाटशिला के एक होटल में हुई। जिला कार्यसमिति की बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष किसलय तिवारी विशिष्ट अतिथि भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी एसटी मोर्चा के ओड़िशा प्रभारी लक्ष्मण टुडू पूर्व विधानसभा प्रत्याशी लखन मार्डी समेत अन्य शामिल हुए।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 09 Dec 2021 08:00 AM (IST) Updated:Thu, 09 Dec 2021 08:00 AM (IST)
संगठन को बूथ स्तर पर करें मजबूत : किसलय
संगठन को बूथ स्तर पर करें मजबूत : किसलय

संस, घाटशिला : भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के पूर्वी सिंहभूम ग्रामीण जिला कार्यसमिति की बैठक बुधवार को घाटशिला के एक होटल में हुई। जिला कार्यसमिति की बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष किसलय तिवारी, विशिष्ट अतिथि भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी, एसटी मोर्चा के ओड़िशा प्रभारी लक्ष्मण टुडू, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी लखन मार्डी समेत अन्य शामिल हुए। प्रदेश अध्यक्ष समेत सभी अतिथियों का स्वागत किया गया। बैठक में युवा मोर्चा के आगामी कार्यक्रम भी तय किए गए। कार्यक्रम हेतु प्रभारियों की नियुक्ति कर उसकी घोषणा की गई। प्रदेश अध्यक्ष किसलय तिवारी ने कार्यसमिति की बैठक को संबोधित करते हुए कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत बनाने को कहा है। उन्होंने युवा मोर्चा के कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी ली। युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्षों से बात कर उन्हें कई दिशा निर्देश दिए। प्रदेश अध्यक्ष ने युवा मोर्चा की टीम में अधिक से अधिक युवाओं को जोड़ने का भी निर्देश दिया है। जिला कार्यसमिति की बैठक को डा. दिनेशानंद गोस्वामी, लक्ष्मण टुडू, लखन मार्डी, सौरव चक्रवर्ती, चंडी चरण साव, रंगलाल महतो समेत कई ने संबोधित किया है। मौके पर गोपन पडीहरी, दीपू शर्मा, हिमांशु मिश्रा, कौशिक कुमार, हरप्रीत सिंह, गोपाल पटनायक, दिनेश बाल्मीकि, जनमेजय बारिक, सुरेश सिंह समेत कई लोग उपस्थित थे। झामुमो का नगर सम्मेलन आज, होगा कमेटी गठन : झारखंड मुक्ति मोर्चा का सांगठनिक चुनाव शुरू हो गया है। 9 दिसंबर को चाकुलिया नगर पंचायत कमेटी का गठन किया जाएगा। इसके लिए स्थानीय अग्रसेन धर्मशाला में पूर्वाहन 11:00 बजे से सम्मेलन आयोजित होगा। सम्मेलन के पर्यवेक्षक शंकर चंद्र हेंब्रम एवं आदित्य प्रधान होंगे जबकि संयोजक मंडली में मोहम्मद गुलाब, असगर हुसैन, बुलबुल मंडल, सुबीर नंदी तथा तापस दास शामिल है। बुधवार को सम्मेलन की तैयारियों को लेकर स्थानीय डाक बंगला परिसर में कार्यकर्ताओं की बैठक साहेब राम मांडी की अध्यक्षता में हुई। इसमें कमेटी के पदाधिकारियों का चयन सर्वसम्मति के आधार पर करने पर जोर दिया गया। इसके साथ ही सम्मेलन को सफल बनाने के लिए विभिन्न बिदुओं पर चर्चा की गई। बैठक में जिला सचिव घनश्याम महतो, डोमन माझी, बलराम महतो, राजेश्वर महतो, टुल्लू साव, पंकज महतो, समीर दास समेत अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे। पार्टी का प्रखंड स्तरीय सम्मेलन आगामी 11 दिसंबर को टाउन हॉल में होगा।

chat bot
आपका साथी