Jharkhand Politics: जमशेदपुर में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति बैठक आज से

भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति बैठक शनिवार से जमशेदपुर में होगी। बैठक में अनुसूचित जाति वर्ग विषयक मामलों पर चर्चा की जायेगी। बैठक में मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य के अलावा कइ दिग्गज भाग लेंगे।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Sat, 13 Nov 2021 10:56 AM (IST) Updated:Sat, 13 Nov 2021 10:56 AM (IST)
Jharkhand Politics: जमशेदपुर में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति बैठक आज से
मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व झारखंड प्रभारी कमला देवी पटले का स्वागत करते कार्यकर्ता।

जमशेदपुर,जासं। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति बैठक शनिवार से जमशेदपुर में होगी। साकची स्थित धालभूम क्लब में होने वाली बैठक में मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य, भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास, मोर्चा की प्रभारी कमला देवी पटले, मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री भोला सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश, संगठन महामंत्री धर्मपाल सहित पार्टी के कई बड़े नेता मौजूद रहेंगे।

पूर्व मंत्री सह मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अमर कुमार बाउरी ने बताया कि प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में अनुसूचित जाति वर्ग विषयक मामलों पर चर्चा की जायेगी। इसी क्रम में बाउरी ने कहा कि झारखंड की यूपीए गठबंधन सरकार अनुसूचित जाति को ठग रही है। यहां तक कि केंद्र सरकार द्वारा एससी के लिए बनी योजनाओं को झारखंड राज्य में लागू होने में अड़चनें उत्पन्न कर रही है। संवाददाता सम्मेलन में विमल बैठा, मुचिराम बाउरी व अजीत कालिंदी भी मौजूद थे।

हराधन दास के परिजनों से भी मिलेंगे लाल सिंह आर्य

भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य शनिवार को शहर के कई कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। वे भाजपा के दिवंगत नेता हराधन दास के बागुनहातु स्थित आवास पहुंचकर परिजनों से मुलाकात करेंगे। इसके बाद गोलमुरी में रामदेव बगान स्थित संत श्री रविदास के मंदिर में पौधारोपण करेंगे। इसके बाद धालभूम क्लब में मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक को संबोधित करेंगे। वहां दोपहर तीन बजे से धालभूम क्लब में प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में विचार रखेंगे।

कमला देवी पटले पहुंचीं शहर

मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व मोर्चा की झारखंड प्रभारी कमला देवी पटले शुक्रवार शाम जमशेदपुर पहुंचीं। शहर आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने गाजे-बाजे के साथ उनका अभिनंदन किया। स्वागत कार्यक्रम की अगुआई भाजपा अजा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष विमल बैठा ने किया, जबकि इसमें प्रदेश महामंत्री रंजय भारती, प्रदेश मंत्री कमलेश राम, जिलाध्यक्ष अजीत कालिंदी, सतीश मुखी, अशोक बेहरा, चंदन भारती सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल थे।

chat bot
आपका साथी