10 दिनों के अंदर किसानों को बकाया राशि का भुगतान करे राज्य सरकार : विद्युत वरण महतो

महुलिया व घाटशिला लैंप्स में किसानों को कई माह बाद भी धान खरीदारी का पैसा भुगतान नहीं किए जाने के विरोध में शुक्रवार को सांसद विद्युत वरण महतो व जिला प्रभारी नंदजी प्रसाद के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने धरना-प्रदर्शन किया। इस अवसर पर सांसद व जिला प्रभारी ने खडि़याडीह गांव में किसानों व समर्थकों के साथ खेत में हल लेकर धरना-प्रदर्शन किया..

By JagranEdited By: Publish:Sat, 19 Jun 2021 06:00 AM (IST) Updated:Sat, 19 Jun 2021 06:00 AM (IST)
10 दिनों के अंदर किसानों को बकाया राशि का भुगतान करे राज्य सरकार : विद्युत वरण महतो
10 दिनों के अंदर किसानों को बकाया राशि का भुगतान करे राज्य सरकार : विद्युत वरण महतो

संवाद सूत्र, गालूडीह : महुलिया व घाटशिला लैंप्स में किसानों को कई माह बाद भी धान खरीदारी का पैसा भुगतान नहीं किए जाने के विरोध में शुक्रवार को सांसद विद्युत वरण महतो व जिला प्रभारी नंदजी प्रसाद के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने धरना-प्रदर्शन किया। इस अवसर पर सांसद व जिला प्रभारी ने खडि़याडीह गांव में किसानों व समर्थकों के साथ खेत में हल लेकर धरना-प्रदर्शन किया। धरना-प्रदर्शन के कार्यक्रम में महिला किसान भी शामिल थीं। इस दौरान किसानों ने पोस्टर-बैनर लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और और बकाया पैसा भुगतान करने की मांग की। सांसद ने कहा कि किसान देश के अन्नदाता हैं। राज्य सरकार किसानों को भी ठगने का काम कर रही है। छह माह बाद भी किसानों को धान का पैसा नहीं मिला। कुछ किसानों को पैसा मिला भी तो आधा अधूरा। कहा, राज्य में छल-कपट की सरकार चल रही है। केंद्र सरकार ने किसानों को अधिकार दिया है कि वे अपनी उपज देश के किसी भी कोने में बेच सकते हैं, परंतु कुछ लोग गंदी राजनीति कर किसानों को भड़का रहे हैं। वैसे लोगों को किसान पहचानें। राज्य सरकार किसानों को समय पर बीज नहीं दे रही है। सांसद ने कहा कि राज्य सरकार 10 दिनों के अंदर किसानों को बकाया राशि का भुगतान करे। साथ ही बिजली बिल समेत किसानों का सभी प्रकार का ऋण माफ किया जाए, अन्यथा भाजपा किसानों के साथ सड़क से सदन तक प्रदर्शन करेगी। मौके पर महामंत्री हराधन सिंह, कार्यक्रम प्रभारी मनोज प्रताप सिंह, मंडल अध्यक्ष अमरदीप शर्मा, मुन्ना खान, गोपाल पटनायक, राजेश साह, विश्वजीत पांडा, सपन पाल, समीर शी, अजय अग्रवाल, खेलाराम मुर्मू, दुखु राम किस्कू, विक्रम साह, शिव गोप, अनमोल गुप्ता, हीरालाल महतो, गोवर महतो, दुला राम टुडू, गोव‌र्द्धन सिंह, किसान कुराली महतो, सशधर महतो, विजय महतो, बादल चंद्र महतो, विमल महतो, अनिल महतो, रूपचंद महतो, मनोरंजन महतो, सुभाष गोप, विश्वजीत महतो, सुनील मंडी, लैला गोप आदि उपस्थित थे। छह माह बाद भी नही मिली राशि

बकाया राशि को लेकर धरना में शामिल महिला किसान कल्पना गोप ने कहा कि उन्होंने लगभग छह माह पूर्व गालूडीह लैंप्स में 80 हजार का धान बिक्री किया था। परंतु उन्हें मात्र 40 हजार रुपये का ही भुगतान किया गया। पैसे के अभाव में इस वर्ष खेती करने में परेशानी हो रही है। सुशनिगाडिया के अशोक सिंह व खड़ियाडीह के विजय महतो ने कहा कि सरकार की गलत नीति के कारण किसान महाजन के चंगुल में फंसने के लिए मजबूर हो जाते हैं। छह-सात माह पूर्व उन्होंने लैंप्स में धान की बिक्री की थी, परंतु अब तक बिक्री किए गए धान का भुगतान नहीं किया गया है।

chat bot
आपका साथी