रोजगार देने के वादों पर राज्य सरकार विफल : बाबूलाल

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने बुधवार को मऊभंडार डायरेक्टर बंगला में प्रेस कांफ्रेंस कर झारखंड सरकार पर जमकर हमला बोला। पूर्व मुख्यमंत्री ने झारखंड सरकार पर राज्य की खनिज संपदा की लूट में शामिल होने का आरोप लगाया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 16 Sep 2021 06:30 AM (IST) Updated:Thu, 16 Sep 2021 06:30 AM (IST)
रोजगार देने के वादों पर राज्य सरकार विफल : बाबूलाल
रोजगार देने के वादों पर राज्य सरकार विफल : बाबूलाल

संवाद सहयोगी, घाटशिला : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने बुधवार को मऊभंडार डायरेक्टर बंगला में प्रेस कांफ्रेंस कर झारखंड सरकार पर जमकर हमला बोला। पूर्व मुख्यमंत्री ने झारखंड सरकार पर राज्य की खनिज संपदा की लूट में शामिल होने का आरोप लगाया। बाबूलाल मरांडी ने कहा कि भाजपा राज्य में जनमुद्दों पर संघर्ष कर रहीं है। संगठन को मजबूत बना रही। राज्य में लैंपस के माध्यम से खरीदे गए धान की कीमत तक किसानों को नहीं दिया गया। इसके विरोध में भाजपा ने खेत में उतर कर विरोध जताया। रोजगार देने के वादों पर सरकार विफल रहीं। भाजयुमो के नेताओं ने सड़क पर उतर कर सरकार के पाप का घड़ा फोड़ा। एसटी मोर्चा ने पोल खोलो अभियान चलाया। भाजपा ने प्रखंड मुख्यालयों में मानव ऋंखला बनाकर सरकार का विरोध किया। झारखंड सरकार के गलत निर्णय के विरोध में भाजपा संघर्ष कर रहीं है। भारत कोई मजहबी राष्ट्र नहीं है। झारखंड सरकार ने विधानसभा में नमाज कक्ष आवंटन किया। इसकी संविधान इजाजत नहीं देती है। लोकतंत्र के मंदिर में नमाज कक्ष आवंटन करना उस मंदिर का अपमान है। भाजपा ने इसके लिए सड़क से लेकर सदन तक विरोध किया। इसके लिए विधानसभा अध्यक्ष ने कमेटी गठित की। पार्टी का स्पष्ट मत है कि लोकतंत्र का मंदिर लोकतंत्र का मंदिर रहे। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले रघुवर सरकार में राज्य में तीन मेडिकल कालेज खुले। लेकिन हेमंत सरकार में डाक्टर तक बहाल नहीं हुए है। रिम्स अस्पताल में सीपीएस मशीन लगाने के लिए हाईकोर्ट को हस्तक्षेप करना पड़ा। कोरोना काल में भारत सरकार ने राज्य को वेंटिलेटर दिए। लेकिन राज्य सरकार ने उसे खोलकर तक नहीं देखा। हेमंत सरकार के पास इसकी तक फुर्सत नहीं है। हेमंत सरकार के गलत कार्यों के विरोध में भाजपा सड़क पर उतर चुकी है। सरकार सही कार्य करे तो हम रचनात्मक सहयोग करेंगे, नहीं तो आंदोलन करेंगे। प्रेस वार्ता में पूर्व विधायक लक्ष्मण टुडू, एसटी मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रामकुमार पाहन, एसटी मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष गीता बलमुचु, प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी, जिला प्रभारी नंदजी प्रसाद, लखन मार्डी, जिलाध्यक्ष सौरव चक्रवर्ती, एसटी मोर्चा के प्रदेश मीडिया प्रभारी राजेंद्र मुंडा, जिला अध्यक्ष सौरव चक्रवर्ती, जिला उपाध्यक्ष विजय पांडेय,मनोज प्रताप सिंह, मंडल अध्यक्ष राहुल पांडेय, गोपाल कृष्ण अग्रवाल,कृष्ना शर्मा, गोपाल पटनायक, ब्रजेश सिंह, अप्पू मंडल समेत अन्य भाजपा नेता उपस्थित थे। पुलिस प्रशासन को सरकार ने लगा रखा है उगाही की ड्यूटी मे :

पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा कि झारखंड में विधि व्यवस्था खराब है। राज्य में 2800 महिलाओं के साथ दुष्कर्म की घटनाएं हुई हैं। राज्य में पुलिस प्रशासन को सरकार ने उगाही की ड्यूटी में लगा रखा है। राज्य की तिजोरी खाली है। लेकिन हेमंत सोरेन की तिजोरी भर रही है। सरकार बालू घाटों से कमाने में लगी है। सीएम को शोभा नहीं देता इस तरह के शब्दों का प्रयोग : सीएम हेमंत सोरेन के द्वारा भोजपुरी व मगही भाषा पर दिए गए बयान पर पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा कि मुख्यमंत्री जैसे व्यक्ति को शोभा नहीं देता है इस तरह के शब्दों का प्रयोग करना। झारखंड में भाषा की विविधता हैं। भाषा की जितनी विविधता यहां है किसी राज्य में उतनी नहीं है। हेमंत सोरेन ने जो कहा है वह उचित नहीं है। भाषा को लेकर सरकार फार्मूला बनाए। किस भाषा को कौन सी परीक्षा में शामिल किया जाए। यह फार्मूला सरकार तय करे।

chat bot
आपका साथी