Star Fruit Benefits: वजन कम करने से लेकर कैंसर की रोकथाम में कारगर है कमरख फल, जानिए

Star Fruit Benefits स्टार फ्रूट के फायदे जानकार आप हैरान हर जायेंगे। वजन घटाना हो या फिर कैंसर को दूर भगाना हो कमरख के नाम से भी जाना जानेवाला स्टार फ्रूट आपको सकारात्मक रिजल्ट देगा। आइए जानिए जमशेदपुर की प्रसिद्ध डायटीशियन अनु सिन्हा से।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Sat, 11 Sep 2021 11:01 AM (IST) Updated:Sat, 11 Sep 2021 07:23 PM (IST)
Star Fruit Benefits: वजन कम करने से लेकर कैंसर की रोकथाम में कारगर है कमरख फल, जानिए
डायटीशियन अनु सिन्हा रहीं कमरख के इस्तेमाल के फायदे।

जमशेदपुर, जागरण संवाददाता। स्टार फ्रूट को कमरख के नाम से भी जाना जाता है। इसमें विटामिन बी, सी, बीटा कैरोटिन, फाइबर, मिनरल आदि पाए जाते हैं। यह कम कैलोरी लेकिन उच्च फाइबर वाला फल है। इसमें वसा कम है, लेकिन विटामिन बी, विटामिन सी, सोडियम, पोटेशियम, लोहा के अलावा कई एंटीऑक्सिडेंट से भरपूर है। जमशेदपुर की प्रसिद्ध डायटीशियन अनु सिन्हा कहती हैं कि स्टार फ्रूट विटामिन सी का अच्छा स्रोत है। यह त्वचा में होने वाले सूजन को कम करता है। फ्लू और जुकाम से भी लड़ने में मददगार साबित होता है।

स्टार फ्रूट फल को खाने से फायदे ही फायदे

  स्टार फ्रूट का उपयोग वजन कम करने के लिए किया जाता है। चूंकि यह फाइबर का अच्छा स्रोत है, इसलिए इसका उपयोग करने से पेट भरा होने का अहसास होता है। जिससे वजन नियंत्रण में फायदेमंद होता है।  स्टार फ्रूट का उपयोग करने से कैंसर के जोखिम काे कम किया जा सकता है। स्टार फ्रूट फल खाने से त्वचा का रंगत में सुधार होता है। स्टार फ्रूट फल का उपयोग करने से मुहांसों की समस्या से निजात मिलती है। स्टार फ्रूट फल में कैल्शियम होने के कारण इसका उपयोग करने से हड्डियों को स्वस्थ और मजबूत बनाने में कारगर साबित होता है।  अस्थमा के मरीजों को स्टार फ्रूट खाने से रोग दूर हो जाता है। इसके सेवन से हृदय स्वस्थ रखने में मदद मिलती है। स्टार फ्रूट का सेवन करने से स्ट्रोक के जोखिम को भी कम करने में मदद करता है। स्टार फ्रूट का सेवन करने से पाचन तंत्र मजबूत होता है। स्टार फ्रूट का सेवन करने से इम्युन सिस्टम मजबूत होता है।

स्टार फ्रूट खाने से होने वाले नुकसान

स्टार फ्रूट के अत्यधिक सेवन करने से ब्लड प्रेशर, पेट एवं पाचन संबंधी बीमारियां हो सकती हैं। इसलिए स्टार फ्रूट का सेवन करने से पहले अपने चिकित्सक या आहारविद की सलाह जरूर लें। डायटीशियन अनु सिन्हा कहती हैं कि ऐसा देखा गया है कि कोई भी वस्तु किसी के लिए फायदेमंद होता है तो किसी के लिए नुकसानदायक भी होता है। स्टार फ्रूट का सेवन हमेशा नाश्ते के समय करना चाहिए।

chat bot
आपका साथी