MS Dhoni: माही के घर आया खास मेहमान, आप भी जानिए उसके बारे में

Mahendra Singh Dhoni अपने माही यानी भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धौनी के घर एक नया एवं खास मेहमान आया है। आइए जानिए कौन है वो। इस मेहमान से परिचय धौनी की पत्नी साक्षी ने इंटनेट मीडिया के माध्यम से कराया है।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Wed, 05 May 2021 03:58 PM (IST) Updated:Sat, 08 May 2021 07:33 AM (IST)
MS Dhoni: माही के घर आया खास मेहमान, आप भी जानिए उसके बारे में
महेंद्र सिंह धौनी एवं साक्षी सिंह धौनी। फाइल फोटो

जमशेदपुर, जासं। अपने माही यानी भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धौनी के घर एक नया एवं खास मेहमान आया है। आइए जानिए कौन है वो। इस मेहमान से परिचय धौनी की पत्नी साक्षी ने इंटनेट मीडिया के माध्यम से कराया है। इसका वीडियो इंस्टाग्राम पर शेर किया है। नए मेहमान का नाम चेतक है। साक्षी ने चेतक को सच्चा जेंटलमैन बताते हुए अपने परिवार में स्वागत किया है। यह मेहमान धौनी के लिली के साथ घुलामिला नजर आ रहा है। लिली धौनी का डागी है।

नया मेहमान चेतक कोइ आैर नहीं आज्ञाकारी घोडा है। धौनी को जानवर पालने का भी खास शौक है। धौनी ने क ई नस्ल के डाॅग भी पाल रखे हैं इनमें कइ विदेशी नस्ल के हैं। डाग सैम बेल्जियन मैलिनोइज नस्ल का है, जिसकी कीमत 75 हजार रुपये तक है। लिली एवं गब्बर हस्की जबकि जोया डच शेपर्ड है। धौनी के घर आया नया मेहमान चेतक लिली के साथ काफी घुलमिल गया है। बाइक की सवारी के शौकीन धौनी बहुत जल्द आपको चेतक की सवारी करते नजर आ सकते हैं।

खेती-बाडी के भी शौकीन है धौनी

धौनी खेती-बाडी के भी शौकीन हैं। उनका फार्म हाउस रांची से थोडी ही दूर है तो ४३ एकड में है। यहां हर तरह की सब्जी मसलन आलू, मटर, टमाटर एवं पपीते की खेती होती है। इसमें स्ट्राबेरी की खेती भी खास है। इसकी रांची के बाजार में काफी डिमांड है। इंटरनेशनल क्रिकेट से सन्यास लेने के बाद धौनी जब भी अपने घर रांची में होते हैं तो ज्यादा समय अपने फार्म हाउस में खेती-बाडी में बिताना पसंद करते हैं। धौनी इसके अलावा अपने पालतू जानवरों की देखभाल पर भी खुद ध्यान देते हैं।

 कड़कनाथ को लेकर भी चर्चा

धौनी ने अपने फार्म हाउस में पाल्ट्री फार्म भी खोल रखा है। इसमें पाले गए कडकनाथ की चर्चा भी होती ही रही है। कड़कनाथ का मांस डायबीटिज के मरीजों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। बताया जाता है कि इसमें हाई प्रोटीन के साथ लो फैट होता है एवं इम्युनिटी बढ़ाने में भी मददगार होता है। वैसे धौनी को नॉनवेज ज्यादा पसंद है। पॉल्ट्री फार्म में मध्य प्रदेश के झाबुआ से कडकनाथ मुर्गे और मुर्गियां मंगाइ थी। बडे होने पर उसे बाजार में बिक्री के लिए भेजा गया था।

chat bot
आपका साथी