Coronavirus Jamshedpur: शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष कोरोना जांच अभियान, अेाडिशा एवं बंगाल से आनेवालों पर खास नजर

Coronavirus Jamshedpur. होली के दौरान कई प्रदेशों से लोग जमशेदपुर पहुंचे है। वैसे लोगों के लिए कोरोना जांच अनिवार्य किया गया था लेकिन अधिकांश लोग नहीं कराएं हैं जो खतरनाक है। उनके माध्यम से ही संक्रमण फैलने की संभावना अधिक रहती है।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Wed, 31 Mar 2021 10:54 AM (IST) Updated:Wed, 31 Mar 2021 01:56 PM (IST)
Coronavirus Jamshedpur: शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष कोरोना जांच अभियान, अेाडिशा एवं बंगाल से आनेवालों पर खास नजर
मास्क नहीं पहनने वालों के खिलाफ मामला दर्ज करने की तैयारी है।

जमशेदपुर, जासं। होली के बाद अगला 15 दिन जमशेदपुर शहर के लिए काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इस दौरान कोरोना संक्रमण फैलने की संभावना जताई गई थी। अब इसकी हकीकत जानने के लिए बुधवार से शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष कोरोना जांच अभियान चलाने का निर्णय लिया गया है।

सुबह 9.30 बजे से लोगों का नमूना लेने का काम शुरू हो चुका है। अभियान के तहत कुल पांच हजार 600 संदिग्ध लोगों का नमूना लिया जाएगा। इसमें शहरी क्षेत्र में दो हजार व ग्रामीण क्षेत्रों में तीन हजार 600 लोगों का नमूना लिया जाएगा। अभियान को सफल बनाने के लिए मजिस्ट्रेट की भी नियुक्ति की गई है। वहीं, बंगाल व आेडिशा से आने वाले लोगों पर विशेष नजर रखी जा रही है। वैसे लोगों की कोरोना जांच के साथ-साथ होम क्वारंटाइन में भी रहने का निर्देश दिया जा रहा है।

बाहर से आनेवालों ने नहीं कराइ कोरोना जांच

जिला सर्विलांस पदाधिकारी डॉ. साहिर पाल ने बताया कि होली के दौरान कई प्रदेशों से लोग जमशेदपुर पहुंचे है। वैसे लोगों के लिए कोरोना जांच अनिवार्य किया गया था लेकिन अधिकांश लोग नहीं कराएं हैं, जो खतरनाक है। उनके माध्यम से ही संक्रमण फैलने की संभावना अधिक रहती है। अगले 15 दिन काफी महत्वपूर्ण है। इस दौरान संक्रमण फैला है या नहीं, इसका पता चल सकेगा। इधर, मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए जिला प्रशासन ने कड़ा रूख अपनाया है। मास्क नहीं पहनने वालों के खिलाफ मामला दर्ज करने की तैयारी है। ऐसे में लोग घर से निकले तो मास्क जरूर पहनकर निकलें।

chat bot
आपका साथी