पोटका प्रखंड के सभी मतदान बूथों पर लगा विशेष शिविर

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा चलाए जा रहे विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण- 2022 को लेकर पोटका प्रखंड के सभी मतदान बूथ में रविवार को विशेष शिविर लगाया गया। इस दौरान स्थिति की निगरानी हेतु पोटका के अंचलाधिकारी इम्तियाज अहमद एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी महेंद्र रविदास ने बूथों का निरीक्षण करते रहे।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 29 Nov 2021 06:30 AM (IST) Updated:Mon, 29 Nov 2021 06:30 AM (IST)
पोटका प्रखंड के सभी मतदान बूथों पर लगा विशेष शिविर
पोटका प्रखंड के सभी मतदान बूथों पर लगा विशेष शिविर

संवाद सूत्र, जादूगोड़ा : भारत निर्वाचन आयोग द्वारा चलाए जा रहे विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण- 2022 को लेकर पोटका प्रखंड के सभी मतदान बूथ में रविवार को विशेष शिविर लगाया गया। इस दौरान स्थिति की निगरानी हेतु पोटका के अंचलाधिकारी इम्तियाज अहमद एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी महेंद्र रविदास ने बूथों का निरीक्षण करते रहे। यहां केंद्र में उपस्थित बीएलओ को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत मतदान केंद्रों में नया मतदाताओं को जोड़ने हेतु पपत्र 6 मतदाता सूची से नाम हटाने हेतु पपत्र 7 मतदाता सूची में सुधार हेतु पपत्र 8 जमा लिया गया। मौके पर सीएओ इम्तियाज अहमद ने बताया की यह कार्यक्रम एक नवंबर से 30 नवंबर तक चलेगा। मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने को लेकर युवा मतदाताओं में उत्साह देखा जा रहा है, जो भी लोग अब तक नाम दर्ज नही करा पाए है, वह 30 नवंबर तक नजदीक के बूथ में जा अपना दर्ज करवा लें और लोगों को भी इसकी जानकारी दें । इस दौरान बीडीओ रविदास के साथ कनीय अभियंता कौशलेंद्र कुमार उपस्थित थे। मतदाता पुनरीक्षण कैंप का एसडीओ ने किया निरीक्षण : घाटशिला अनुमंडल पदाधिकारी सह निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सत्यवीर रजक द्वारा रविवार को मुसाबनी प्रखंड में विशेष संक्षिप्त मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम 2022 के तहत बूथों पर चल रहे विशेष अभियान दिवस कार्यक्रम का निरीक्षण कर प्रगति रिपोर्ट की जानकारी ली गई। इस दौरान उन्होंने 45 घाटशिला विधानसभा क्षेत्र के मुसाबनी प्रखंड के विभिन्न बूथों का निरीक्षण किया। निरीक्षण करते हुए ़फोटो मतदाता विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत मतदाता सूची में नए मतदाताओं का नाम जोड़ने में टारगेट पूरा नहीं करने वाले बीएलओ एवं सुपरवाइजर को उन्होंने मतदान केंद्र पर जमकर फटकार लगाई। बूथ संख्या 255 के बीएलओ आशा लता के कार्यों की उन्होंने प्रशंसा की। निर्वाचन कार्य में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले बीएलओ एवं सुपरवाइजर को सम्मानित करने की भी उन्होंने बात कही। फॉर्म 6 नए मतदाताओं का नाम जोड़ने अभियान में संतोषजनक कार्य नहीं करने वाले बीएलओ एवं सुपरवाइजर से उनके द्वारा स्पष्टीकरण पूछा गया है। यह स्पष्टीकरण संबंधित बीएलओ एवं सुपरवाइजर अंचल अधिकारी सह सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी के माध्यम से अनुमंडल पदाधिकारी को भेजेंगे। निरीक्षण के क्रम में एसडीओ सत्यवीर रजक ने कहा कि चुनाव कार्य में लापरवाही बरतने वाले बीएलओ सुपरवाइजर को चयन मुक्त भी किया जा सकता है। पूछे गए स्पष्टीकरण का संतोषप्रद जवाब नहीं मिलने पर आरपी एक्ट के तहत इनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान मुसाबनी प्रखंड विकास पदाधिकारी सीमा कुमारी भी एसडीओ के साथ थी। एसडीओ ने पहचान पत्र में सुधार करने, जिन मतदाता का निधन हो गया है, उनका नाम हटाने आदि कार्यों को लेकर संबंधित अधिकारियों एवं बीएलओ को पारदर्शिता के साथ कार्य करने का सख्त निर्देश दिया। इसके अलावा निरीक्षण के क्रम में एसडीओ द्वारा कैंप में मतदाताओं से प्ले स्टोर से वोटर हेल्पलाइन एप डाउनलोड करके के आनलाइन फार्म-6 भरने की भी जानकारी दी गई। मतदाता परिचय पत्र में त्रुटि होने पर संशोधन हेतु फार्म-8 तथा एक मतदान केंद्र से दूसरे मतदान केंद्र में स्थानांतरण हेतु फार्म-8 क भरना होगा। साथ ही विशेष रूप से मतदाता सूची में सुधार करने एवं छुटे हुए मतदाताओं का नाम जोड़ने को लेकर भी आवश्यक निर्देश दिए। इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी सीमा कुमारी एवं निर्वाचन के अन्य कर्मी उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी