Sonari Firing Case : गैंगवार की जांच करने पहुंचे कोल्हान डीआइजी, बिल्डर के घर भी की जांच

Sonari Firing Case. सोनारी थाना क्षेत्र में फायरिंग की घटना की जानकारी पर कोल्हान डीआइजी राजीव रंजन सिंह घटनास्थल पहुंचे। अधीनस्थों से पूरे मामले की जानकारी ली। बिल्डर फणीभूषण महतो के घर पर भी गए जहां अपराधियों ने घुसकर सियाल उर्फ सोनू को टारगेट कर गोली मारी थी।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Sat, 27 Feb 2021 02:26 PM (IST) Updated:Sat, 27 Feb 2021 02:26 PM (IST)
Sonari Firing Case : गैंगवार की जांच करने पहुंचे कोल्हान डीआइजी, बिल्डर के घर भी की जांच
फायरिंग की घटना से इलाके के लोग दहशत में है।

जमशेदपुर, जासं। Sonari Firing Case  सोनारी थाना क्षेत्र के कागलनगर रोड नंबर पांच में शुक्रवार दोपहर हुई फायरिंग की घटना की जानकारी पर शनिवार सुबह कोल्हान डीआइजी राजीव रंजन सिंह घटनास्थल पहुंचे। अधीनस्थों से पूरे मामले की जानकारी ली। बिल्डर फणीभूषण महतो के घर पर भी गए जहां अपराधियों ने घुसकर अपने विरोधी सियाल उर्फ सोनू को टारगेट कर गोली मारी थी। घर की दीवार पर लगी गोलियां के निशान को भी देखा।

उन्होंने घटना से संबंधित सीसीटीवी फुटेज को देखा। बिल्डर के मिलकर मामले की जानकारी ली। अपराधियों ने किस तरह मुख्य रोड पर वारदात को अंजाम दिया, निरीक्षण कर देखा। डीआइजी ने अधीनस्थों को हर हाल में जल्द से जल्द अपराधियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए। मीडिया से बातचीत में डीआइजी ने कहा कि मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है। अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी होगी। पुलिस कार्रवाई कर रही है।

रविदास गिरोह ने दिया वारदात को अंजाम

शुक्रवार को कार सवार अपराधियों ने कागलनगर में धक्का मार बाइक सवार सियाल उर्फ सोनू और उसके साथी रौशन महतो को सड़क पर गिरा दिया था। बाइक सवार जान बचाते हुए इधर-उधर भागने लगे और कार सवार अपराधी इनका पीछा करते हुए गोलियां चलाते रहे। जान बचाने को सियाल उर्फ सोनू बिल्डर के घर घुस गय। वहां भी अपराधियों ने फायरिंग की। घर में घुसकर सियाल पर फायरिंग की जो उसके पीठ में लगी। लोगों के एकत्र होने पर फायरिंग करने वाले भाग निकले थे। वहीं सियाल का साथी रौशन महतो भागने में सफल रहा था। घटन को रविदास गिरोह ने अंजाम दिया था। इस घटना के बाद सियाल उर्फ सोनू के साथियों ने बदला स्वरुप रविदास के मौसेरे भाई धनंजय दास पर चाकू से हमला कर दिया था। फायरिंग की घटना से इलाके के लोग दहशत में है।

chat bot
आपका साथी