Jamshedpur Education: शिक्षकेत्तर कर्मचारियों को कम्प्यूटर ज्ञान शैक्षणिक विकास के लिए आवश्यक : डा. जयंत

Jamshedpur Education कोल्हान विश्वविद्यालय के कुलसचिव डा. जयंत शेखर ने कहा कि पेन एवं पेपर का स्थान कम्प्यूटर ले चुका है। इस वजह से वर्तमान समय में तकनीकि विकास के लिए कम्प्यूटर का ज्ञान होना अत्यंत आवश्यक है।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Wed, 01 Dec 2021 05:26 PM (IST) Updated:Wed, 01 Dec 2021 05:26 PM (IST)
Jamshedpur Education: शिक्षकेत्तर कर्मचारियों को कम्प्यूटर ज्ञान शैक्षणिक विकास के लिए आवश्यक : डा. जयंत
शिक्षकेत्तर कर्मचारियों के कौशल विकास कार्यशाला का समापन बुधवार को विधिवत रूप से किया गया।

जमशेदपुर, जासं। जमशेदपुर को-ऑपरेटिव कॉलेज में बीते एक सप्ताह से चल रहे शिक्षकेत्तर कर्मचारियों के कौशल विकास कार्यशाला का समापन बुधवार को विधिवत रूप से किया गया। कार्यक्रम ऑन-लाइन एवं ऑफ-लाइन दोनों तरीके से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कोल्हान विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रोफेसर (डा.) जयंत शेखर उपस्थित थे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कुलसचिव डा. जयंत शेखर ने कहा कि पेन एवं पेपर का स्थान कम्प्यूटर ले चुका है। इस वजह से वर्तमान समय में तकनीकि विकास के लिए कम्प्यूटर का ज्ञान होना अत्यंत आवश्यक है।

इस बेहतर कार्यक्रम के लिए महाविद्यालय के प्राचार्य डा. अमर सिंह की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा कि उनके ऊर्जावान नेतृत्व में महाविद्यालय काफी बेहतर तरीके से विकास कर रहा है। सभी कर्मचारियों व कॉलेज के शिक्षकों से आग्रह किया कि महाविद्यालय के विकास में सहयोग करें। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए अपने स्वागत भाषण में प्राचार्य डा. अमर सिंह ने विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रोफेसर (डाॅ) जयंत शेखर के कार्यक्रम में जुड़ने पर धन्यवाद दिया। महाविद्यालय के आईक्यूएसी की कोर्डिनेटर डा. नीता सिन्हा ने कार्यक्रम का विस्तृत परिचय कराते हुए इसके दूरगामी लाभ को बताया। इस दौरान महाविद्यालय के प्रधान सहायक चंदन कुमार एवं लेखा पाल मो. अरशद जमाल ने अपने प्रशिक्षण के अनुभव को साझा करते हुए कहा कि इससे भविष्य में महाविद्यालय को काफी लाभ होगा।

सभी कर्मचारियों को दिया गया प्रमाण पत्र

वहीं महाविद्यालय में पहली बार इस तरह के कार्यक्रम को लेकर प्राचार्य डा. अमर सिंह को धन्यवाद दिया। कार्यक्रम के अंत में महाविद्यालय के प्राचार्य डा. अमर सिंह एवं आईक्यूएसी की कोर्डिनेटर डा. नीता सिन्हा के द्वारा संयुक्त रूप से सभी प्रशिक्षण प्राप्त कर्मचारी को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में वोकेशनल सेल के स्वरूप कुमार मिश्रा, सुबोध कुमार, के ईश्वर राव, मनोविज्ञान विभागाध्यक्ष डा. दुर्गा तामसोय ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान मंच का संचालन डा. स्वाती वत्स ने किया। कार्यक्रम के समापन समारोह में डा. अशोक कुमार रवानी, डा. संजीव कुमार सिंह, डा. कृष्णा प्रसाद, डा. सुनीता सहाय, डा. एस.एन. ठाकुर सहित कई शिक्षक-शिक्षकेत्तर कर्मचारी उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी