जमशेदपुर के डुमरिया में लूटपाट करने वाले गिरोह के छह सदस्य गिरफ्तार, पिस्तौल और चाकू बरामद

पूर्वी सिंहभूम जिले के डुमरिया थाना की पुलिस ने घर में घुसकर लूटपाट करने वाले गिरोह के छह सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से पिस्तौल चाकू पांच मोबाइल और लूटा हुआ मोबाइल बरामद किया गया है।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Sat, 19 Jun 2021 05:47 PM (IST) Updated:Sat, 19 Jun 2021 09:25 PM (IST)
जमशेदपुर के डुमरिया में लूटपाट करने वाले गिरोह के छह सदस्य गिरफ्तार, पिस्तौल और चाकू बरामद
गिरोह ने मुसाबनी में डेढ लाख में लूटकांड को अंजाम दिया था।

जमशेदपुर, जासं। पूर्वी सिंहभूम जिले के डुमरिया थाना की पुलिस ने घर में घुसकर लूटपाट करने वाले गिरोह के छह सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से पिस्तौल, चाकू, पांच मोबाइल और लूटा हुआ मोबाइल बरामद किया गया है। गिरफ्तार आरोपितों में डुमरिया कसमार के रविकांत दत्ता उर्फ सोना, राजकुमार गिरी, सरायकेला-खरसावां जिले के राजनगर खैरबनी के राहुल मुर्मू, ओडिशा के मयूरभंज जिले के तिरिंग निवासी घासीराम महली और मयूरभंज जिले के गुरुमहिसानी के धमेंद्र पाल शामिल है।

गिरोह ने डुमरिया में कई जगहों पर लूटपाट को अंजाम दिया था। घासीराम ने पोटका और कोवाली में भी लूट के अंजाम दिया था। रविकांत दत्ता की तलाश श्यामसुंदरपुर थाना की पुलिस काे चोरी मामले में थी। गिरोह ने मुसाबनी में डेढ लाख में लूटकांड को अंजाम दिया था। सिटी एसपी सुभाष चंद्र जाट ने जानकारी देते हुए बताया डुमरिया के पथरासाई गांव में अपराधियों ने 12 जून को हराधन महतो के घर में घुसकर लूटपाट किया था। विरोध पर हराधन और उसकी पत्नी को घायल कर दिया था। पुलिस ने मामले में शामिल आरोपितों को गिरफ्तार किया। सभी ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है।

ये दी जानकारी

सभी ने पूछताछ में बताया डुमरिया थाना क्षेत्र का अपराधी वृंदावन दास और राजकुमार गिरी चाकुलिया थाना से एक चोरी के मामले में न्यायिक अभिरक्षा में भेजेे गए थे। राजकुमार गिरी ने मई में अपने भतीजा रविकांत को लूटपाट करने की योजना बनाने को कहा था। गिरोह ने विगत 17 फरवरी को डुमरिय थाना के कसमार गांव में सहारा एजेंट से पैसे की लूट की थी। 2 दिसंबर 2020 को पारुलिया में बबलू महतो के दुकान, 29 दिसंबर 2020 को मुसाबनी के टेटाबदिया में बैक आफ इंडिया के ग्राहक सेवा केंद्र अैर इस वर्ष 27 अप्रैल को हल्दीपोखर में सुभाष पब्लिक स्कूल के पास लूट की घटना को अंजाम दिया था। गिरोह के सदस्यों से पूछताछ जारी है।

chat bot
आपका साथी