मानगो ईदगाह मैदान में दो गुट में जमकर मारपीट, फायरिग

संयोगवश गोली किसी को नहीं लगी। घटना से अफरा-तफरी मची गई। महिला समेत छह जख्मी हो गए।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 27 Sep 2020 01:56 AM (IST) Updated:Sun, 27 Sep 2020 01:56 AM (IST)
मानगो ईदगाह मैदान में दो गुट में जमकर मारपीट, फायरिग
मानगो ईदगाह मैदान में दो गुट में जमकर मारपीट, फायरिग

जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : मानगो थाना क्षेत्र ईदगाह मैदान के पास दो गुटों के बीच शनिवार देर शाम जमकर मारपीट हुई। एक-दूसरे पर हरवे-हथियार से जानलेवा हमले किए गए। दो राउंड फायरिग की गई। संयोगवश गोली किसी को नहीं लगी। घटना से अफरा-तफरी मची गई। महिला समेत छह जख्मी हो गए। सभी को एमजीएम अस्पताल में दाखिल कराया गया। गंभीर रुप से घायल तारिक और एक अन्य को टाटा मुख्य अस्पताल में दाखिल कराया गया हैं। मौके पर मानगो व आजादनगर थाना की पुलिस पहुंची। मानगो थाना में घायल पक्ष के लोग पहुंचे। कार्रवाई की मांग करते रहे। दूसरे पक्ष के सन्नी, राकिब समेत अन्य फरार हैं। पुलिस की माने तो मामला आपसी रंजिश का हैं। पुलिस खोखा की तलाश करती रही, लेकिन कुछ नही मिला। बच्चों की लड़ाई में बड़े ग्रुप आमने-सामने हो गए। मारपीट हुई।

आजादनगर रोड नंबर 10 निवासी सरफराज खान ने बताया उसके भाई को सुल्तान, सन्नी, राकिब, सेराज, अकरम, छोटू ने ईदगाह मैदान के पास बुलाया। वहां उसके भाई के साथ 20-25 युवक मारपीट करने लगे। यह देख वह भी गया। भाई के साथ मारपीट का कारण पूछा तो उस पर भी हमला कर दिया। दोनों भाई घर भागकर पहुंचे। पीछे से 100 की संख्या में युवकों ने उसके घर पर हमला कर दिया। बुलेट और कार को क्षतिग्रस्त कर दिया। सन्नी फायरिग करते हुए भाग निकला। सभी के पास तलवार, बेस बैट और लाठी-डंडा था। घटना में सरफराज खान, उसकी बहन, भाई नवाज खान घायल हो गए। वहीं वारसी ने बताया ईदगाह मैदान में बैठने की एवज में उपरोक्त आरोपित रुपये की मांग करते है। विरोध पर कंम्पास से हमला किय गया। सन्नी और राकिब मानगो दंगा के आरोपित रहे हैं। जेल भी जा चुके हैं। एक अन्य घायल भोलू खान ने बताया वह झगड़ा छुड़ा रहा था। उस पर भी हमला कर दिया गया। वह सन्नी पक्ष का हैं। झूना का बेटा सन्नी हैं।

chat bot
आपका साथी