Jamshedpur coronavirus News Update : जमशेदपुर में कोरोना से छह लोगों की मौत, 429 मिले नए पॉजिटिव

Jamshedpur coronavirus News Update. पूर्वी सिंहभूम जिले में सोमवार को कोरोना से छह लोगों की मौत हुई। सभी का इलाज टाटा मुख्य अस्पताल (टीएमएच) में चल रहा था। जिले में अबतक 295 लोगों की मौत हो चुकी है।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Tue, 22 Sep 2020 08:55 AM (IST) Updated:Tue, 22 Sep 2020 08:55 AM (IST)
Jamshedpur coronavirus News Update : जमशेदपुर में कोरोना से छह लोगों की मौत, 429 मिले नए पॉजिटिव
पूर्वी सिंहभूम में कोरोना पॉजिटिव का आंकड़ा बढ़ता ही जा रहा है। फाइल फोटो

जमशेदपुर, जासं। पूर्वी सिंहभूम जिले में सोमवार को कोरोना से छह लोगों की मौत हुई। सभी का इलाज टाटा मुख्य अस्पताल (टीएमएच) में चल रहा था। सभी मृतक कोरोना के अलावे दूसरे बीमारी से भी ग्रस्त थे। मृतक में बिष्टुपुर बेल्डीह लेक के समीप रहने वाली (55) महिला, बागबेड़ा निवासी (68) पुरुष, टेल्को निवासी (60) पुरुष, कदमा निवासी (80) पुरुष, मानगो निवासी (62) पुरुष, बर्मामाइंस निवासी (75) पुरुष शामिल हैं। जिले में कोरोना से अब तक 295 लोगों की मौत हो चुकी है।

यूनाइटेड क्लब, सेंट्रल स्कूल, सिविल कोर्ट सहित जिले में मिले 429 पॉजिटिव

पूर्वी सिंहभूम जिले में सोमवार को 429 कोरोना पॉजिटिव मिले। इसमें घाघीडीह जेल के दो व्यक्ति, इंडिया बैंक के एक कर्मचारी, जुगसलाई थाना के एक जवान, घाटशिला थाना के दो जवान, बिष्टपुर यूनाइटेड क्लब के आठ लोग, सेंट्रल स्कूल के दो, जिला सर्विलांस विभाग के एक कर्मचारी, सर्किट हाउस रोड नंबर 13 के 19 लोग, वर्कर्स फ्लैट कदमा के एक, सिविल कोर्ट के एक, बारीडीह विजया गार्डेन के सात लोग, टेल्को खंड़गाझार बाजार से 13 लोग, मानगो रेंज ऑफिस परिसर के दो, डिमना रोड वाटिका ग्रीन सिटी के एक, कदमा एलआईसी कालोनी के चार लोग, छोटा गोविंदपुर के दो सहित अन्य क्षेत्रों से भी कोरोना पॉजिटिव मिले। जिले में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 12246 हो गई है।

12474 संदिग्धों का लिया गया नमूना

सोमवार को 12474 संदिग्ध मरीजों का नमूना लेकर जांच के लिए भेजा गया। अबतक 173081 का नमूना लिया जा चुका है। इसमें 160816 का रिपोर्ट निगेटिव आई है।

402 मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे

एमजीएम, टीएमएच सहित विभिन्न कोविड वार्ड से कुल 402 मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे। जिले में अब तक कुल 9752 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।

chat bot
आपका साथी