लूटपाट व दंपति पर जानलेवा हमले के छह आरोपित गिरफ्तार

पाथरासाई गांव निवासी हराधन महतो के घर में घुसकर लूटपाट करने व दंपति पर जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने गहनता से जांच-पड़ताल करते हुए एक हफ्ते के अंदर छह आरोपितों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपितों में कासमार गांव निवासी रविकांत दत्ता उर्फ सोना (22) स्वपन कुमार दत्ता (26) राजकुमार गिरी (21) राजनगर के खैरवनी गांव निवासी राहुल मुर्मू (19) मयूरभंज जिला अंतर्गत बुढ़ीगोड़ा गांव निवासी व आइटीबीपी का भगोड़ा घासीराम माहली (31) और गुरुमाहिसिनी के सुदर्शनपुर गांव निवासी धर्मेंद्र पाल (26) शामिल हैं..

By JagranEdited By: Publish:Sun, 20 Jun 2021 06:00 AM (IST) Updated:Sun, 20 Jun 2021 06:00 AM (IST)
लूटपाट व दंपति पर जानलेवा हमले के छह आरोपित गिरफ्तार
लूटपाट व दंपति पर जानलेवा हमले के छह आरोपित गिरफ्तार

संवाद सूत्र, डुमरिया : पाथरासाई गांव निवासी हराधन महतो के घर में घुसकर लूटपाट करने व दंपति पर जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने गहनता से जांच-पड़ताल करते हुए एक हफ्ते के अंदर छह आरोपितों को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपितों में कासमार गांव निवासी रविकांत दत्ता उर्फ सोना (22), स्वपन कुमार दत्ता (26), राजकुमार गिरी (21), राजनगर के खैरवनी गांव निवासी राहुल मुर्मू (19), मयूरभंज जिला अंतर्गत बुढ़ीगोड़ा गांव निवासी व आइटीबीपी का भगोड़ा घासीराम माहली (31) और गुरुमाहिसिनी के सुदर्शनपुर गांव निवासी धर्मेंद्र पाल (26) शामिल हैं। सिटी एसपी सुभाष जाट ने शनिवार को डुमरिया थाना में आयोजित प्रेसवार्ता में बताया कि मामले में मुसाबनी डीएसपी चंद्रशेखर ने शानदार नेतृत्व किया है, वहीं डुमरिया थाना प्रभारी विनोद टुडू की भी उन्होंने सराहना की। सिटी एसपी ने बताया कि इस कांड का मुख्य सरगना वृंदावन दत्ता है, जो चोरी के मामले मे जेल में है। मई में उसका साथी जेल से जमानत पर बाहर आया है। उसी के जरिए उसने इस लूटकांड का प्लान अपने भतीजे रविकांत दत्ता तक पहुंचाया। उसके बाद घटना को अंजाम दिया गया। उन्होंने बताया कि इस कांड के उछ्वेदन में पुलिस ने प्रोफेशनल तरीके से काम किया है। अलग-अलग टीम बनाकर गुप्त सूचना के आधार पर सभी लोगों को गिरफ्तार किया गया है। सिटी एसपी ने बताया कि 17 फरवरी को थाना क्षेत्र के कासमार गांव में सहारा एजेंट से लूट, 2 दिसंबर, 2020 को पारुलिया में बबलू माहली की दुकान में लूट, 29 दिसंबर, 2020 को मुसाबनी के टेटाबादिया के बैंक ऑफ इंडिया ग्राहक सेवा केंद्र से डेढ़ लाख रुपये की लूट एवं 27 अप्रैल को हल्दीपोखर में सुभाष पब्लिक स्कूल के पास हुई लूट मामले में भी आरोपितों ने अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। पुलिस ने लूटकांड में प्रयुक्त एक लंबे बैरल वाला देशी कट्टा, एक चाकू, सोने की अंगूठी, कान का टॉप, लूट का मोबाइल, लूट में प्रयुक्त पैशन प्रो बाइक, पांच मोबाइल सेट व घटना के बाद छोड़कर भागे एक जोड़ी चप्पल बरामद की है। पूरे मामले की उछ्वेदन में मुसाबनी डीएसपी, डुमरिया थाना प्रभारी विनोद टुडू, मुसाबनी थाना प्रभारी संजीव कुमार झा, गुड़ाबंधा थाना प्रभारी प्रभात कुमार, पोटका थाना प्रभारी रवींद्र मुंडा, कोवाली थाना प्रभारी अमित कुमार ने टीमवर्क के साथ काम किया।

chat bot
आपका साथी