Coronavirus update : स्थिति गंभीर, श्मशान घाट में लग रही लंबी कतार, प्रशासन को कोस रहे लोग

covid-19 update शहर में कोरोना संक्रमितों की मौत का आंकड़ा दिनोंदिन बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को 16 शवों का अंतिम संस्कार हुआ। आलम यह है कि परिजनों का शव लेकर लोग अपनी बारी आने का सात से आठ घंटा इंतजार कर रहे हैं।

By Jitendra SinghEdited By: Publish:Sat, 17 Apr 2021 11:31 AM (IST) Updated:Sat, 17 Apr 2021 11:31 AM (IST)
Coronavirus update : स्थिति गंभीर, श्मशान घाट में लग रही लंबी कतार, प्रशासन को कोस रहे लोग
स्थिति गंभीर, श्मशान घाट में लग रही लंबी कतार, प्रशासन को कोस रहे लोग।

जमशेदपुर, जासं। जमशेदपुर शहर में कोरोना संक्रमितों की मौत का आंकड़ा दिनोंदिन बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को दो दर्जन से अधिक हो गया, जबकि स्वर्णरेखा बर्निंग घाट में शुक्रवार को 16 शवों का अंतिम संस्कार हुआ। आलम यह है कि परिजनों का शव लेकर लोग अपनी बारी आने का सात से आठ घंटा इंतजार कर रहे हैं। 

घाट प्रबंधन समिति के साथ-साथ शव लेकर बर्निंग घाट पहुंचे लोग अस्पताल व जिला प्रशासन से काफी नाराज दिखे। समिति के संयुक सचिव सी. गणेश राव ने बताया कि दोपहर 12 बजे तक हम सात सामान्य मौतों वाली शवों का अंतिम संस्कार कर चुके थे। इसी बीच जिला प्रशासन से खबर आई कि आपलोग तैयार रहें, करीब 20 शव लाए जाएंगे। इसकी वजह से सभी कर्मचारी तीनों फर्नेस ऑन करके बैठे रहे, लेकिन शवों के आने में इतनी देर हुई कि रात 10 बज गए। शुक्रवार को 11 टीएमएच, तीन एमजीएम और टिनप्लेट व मर्सी अस्पताल से एक-एक शव लाए गए। इस तरह कुल 16 शवों का अंतिम संस्कार किया गया। सबसे अंत में घाटो (धनबाद) का शव था। शुक्रवार को मुस्लिम समुदाय के तीन शवों काे सुपुर्दे ए खाक किया गया।

कोरोना नियमों के उल्लंघन पर जमशेदपुर में 23 दुकानें हुईं सील

कोरोना के बढ़ते संक्रमण को लेकर शहर में शुक्रवार को भी शहर में सघन मास्क चेकिंग अभियान चला। इस दौरान दुकान में कर्मचारियों व ग्राहकों के मास्क नहीं पहनने और कहीं-कहीं शारीरिक दूरी का पालन नहीं होने से कुल 23 दुकानों को सील किया गया। जांच अभियान में अनुमंडल अधिकारी नीतीश कुमार सिंह, सिटी एसपी सुभाषचंद्र जाट, एडीएम लॉ एंड आर्डर नंदकिशोर लाल समेत तमाम कार्यपालक दंडाधिकारी सक्रिय रहे। देर रात तक बाजारों का निरीक्षण किया गया। जुगसलाई में स्टेशन रोड पर बिना मास्क व पांच से अधिक लोगों की भीड़ के कारण पांच दुकान को सील किया गया। घाटशिला अनुमंडल के डुमरिया में बीडीओ ने दो होटल को सील किया। 

chat bot
आपका साथी